फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   N Chandrababu Naidu's family's wealth surges Rs 1,225 crore as Heritage Foods shares double in 12 Trading days

N Chandrababu Naidu: किंगमेकर बनते ही चंद्र बाबू नायडू परिवार की संपत्ति में ₹1225 करोड़ का इजाफा, ये है कारण

Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

N Chandrababu Naidu Assets: एन चंद्रबाबू नायडू के परिवार की संपत्ति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश स्थित हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले 12 कारोबारी सत्रों में 105% से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उछाल से परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
N Chandrababu Naidu's family's wealth surges Rs 1,225 crore as Heritage Foods shares double in 12 Trading days
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Chandrababu Naidu

विस्तार

पिछले पांच साल से सत्ता से बाहर चल रहे चंद्र बाबू नायडू की किस्मत ने पलटी मारी है। ना केवल आंध्र प्रदेश में उनकी सत्ता में वापसी हुई है, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद वे केंद्र सरकार के लिए भी  किंग मेकर की भूमिका में आए गए हैं।

विज्ञापन


इस बीच, एन चंद्रबाबू नायडू के परिवार की संपत्ति में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश स्थित हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले 12 कारोबारी सत्रों में 105% से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उछाल से परिवार की संपत्ति में 1,225 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को, हेरिटेज फूड्स के शेयर बीएसई पर  727.9 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में 10% का ऊपरी सर्किट लगा। दो हफ्ते पहले यानी 23 मई को कंपनी के शेयर 354.5 के भाव पर बंद हुए थे। 3 जून (चुनाव परिणाम से एक दिन पहले) से 10 जून तक कंपनी के शेयरों में मजबूत वृद्धि दिखी। आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के परिवार की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.71 प्रतिशत है। परिवार के पास कंपनी के 3,31,36,005 शेयर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed