फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund: A better option for growth and reliable returns, learn about Nippon India Multi-Asset Omni FOF

Mutual Fund: ग्रोथ व भरोसेमंद रिटर्न का बेहतर विकल्प, जानें निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF के बारे में

Tue, 23 Sep 2025 05:09 PM IST
द बोनस नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Tue, 23 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

Mutual Fund: ओम्नी FOF का मतलब ओमनी फंड ऑफ फंड्स है, जो इक्विटी और डेट जैसे विभिन्न एसेट क्लास में यूनिट खरीदने के लिए अन्य फंडों में निवेश करता है। इस तरह के फंड का उद्देश्य एक ही जगह पर डायवर्सिफिकेशन करना और जोखिम एवं रिटर्न में संतुलन बनाना होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Mutual Fund: A better option for growth and reliable returns, learn about Nippon India Multi-Asset Omni FOF
Mutual Fund SIP - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय म्यूचुअल फंड का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। सिर्फ इस वित्त वर्ष यानी FY26 की बात करें तो शुरुआती पांच महीनों में ही करीब 37.6 अरब डॉलर का इनफ्लो आया। लेकिन 45 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) की 2000 से अधिक स्कीमों में से कौन सी स्कीम आपके लिए फायदेमंद है, ये चुनना किसी भी आम निवेशक के लिए आसान नहीं होता है। निवेशकों की एक मुश्किल ये भी है कि इक्विटी, डेट, गोल्ड या करेंसी में से कहां पैसा लगाएं, कि उन्हें ज्यादा फायदा हो। अगर आप भी ऐसी ही उलझन में हैं तो आपके लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का मल्टी-एसेट ओम्नी FOF एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये फंड कैसा है, कहां निवेश करता है, बीते वर्षों में इसका रिटर्न कैसा रहा है।

विज्ञापन

कैसा है यह फंड?

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF हाइब्रिड कैटेगरी में आता है। आइए पहले निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF को ही विस्तार से जान लेते हैं। ओम्नी FOF का मतलब ओमनी फंड ऑफ फंड्स है, जो इक्विटी और डेट जैसे विभिन्न एसेट क्लास में यूनिट खरीदने के लिए अन्य फंडों में निवेश करता है। इस तरह के फंड का उद्देश्य एक ही जगह पर डायवर्सिफिकेशन करना और जोखिम एवं रिटर्न में संतुलन बनाना होता है। देश में फिलहाल 114 FOF स्कीम्स हैं, एंफी के 31 अगस्त 2025 तक के डेटा के अनुसार 46 हजार फोलियो एक्टिव हैं। अब आते हैं फंड की ओर। यह 4 साल 7 महीने साल पुराना फंड है, इसकी शुरुआत 18 जनवरी, 2021 को हुई थी. यह स्कीम इक्विटी ओरिएंटेड स्कीम, डेट ओरिएंटेड स्कीम, गोल्ड ETF, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड या किसी अन्य म्यूचुअल फंड के ETF/Index Fund की यूनिटों में निवेश करती है। यानी कि यह फंड इक्विटी, डेट और गोल्ड का एक बेहतरीन मेल है, जो डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन

कैसा है फंड ऐलोकेशन?

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF के ऐलोेकेशन की बात करें तो यह फंड 0 से 100 फीसद तक इक्विटी और डेट में, वहीं गोल्ड ETF 0 से 25 फीसद और मनी मार्केट में 0 से 5 फीसद तक का निवेश कर सकता है। मौजूदा एलोकेशन की बात करें तो इस फंड के एयूएम का इक्विटी में 59.54 फीसद निवेश है. वहीं डेट में 19.54 और कमोडिटी में 15.34 फीसद निवेश है, शेष 5.58 फीसद निवेश कैश और कैश इक्विटी में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से निवेश को बांटा जाए तो 28.15% जायंटकैप में, लार्ज कैप में 21.21%, मिड कैप में 44.18% और स्मॉल कैप में 6.46% का निवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टफोलियो का फंड ऐलोकेशन (AUM %)

  • इक्विटी                     59.54
  • डेट                         19.54
  • कमोडिटी                 15.34
  • कैश एवं कैश इक्विटी 05.58

Source: valueresearch #16 September 2025

मार्केट कैप के अनुसार निवेश

  • जायंट        28.15%
  • लार्ज कैप   21.21%
  • मिड कैप   44.18%
  • स्मॉल कैप   6.46%

source: valueresearch #16 September 2025

कैसा है रिटर्न?

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF फंड बेहतर रिटर्न देने वाली स्कीम में से एक है। इस फंड का एयूएम 1,052 करोड़ रुपए का है।16 सितंबर 2025 को फंड का NAV 23.1 रुपए था. इस स्कीम ने शुरुआत से अब तक 19.89 फीसद रहा का सालाना औसत रिटर्न दिया है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.16% है। जो कि इस कैटेगरी की अन्य मल्टी एसेट फंड के मुकाबले कम है. 3 साल में इस कैटेगरी ने जहां 17% का रिटर्न दिया है, वहीं इस फंड का रिटर्न 21.22% रहा है। वहीं 1 साल में भी इस फंड का रिटर्न कैटेगरी एवरेज से अधिक रहा है. 1 साल में निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF ने 10.54 फीसद का रिटर्न दिया है, वहीं कैटेगरी का एवरेज रिटर्न 8.11 फीसद रहा है।

  • AUM- 1,052 करोड़ रुपए
  • NAV- 23.1 रुपए
  • एक्सपेंस रेशियो - 0.16%  as on Sep 16, 2025

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF का सालाना रिटर्न CAGR (%)

अवधि         रिटर्न (%)
1 साल        10.54
3 साल        21.22
शुरुआत से  19.89
source: valueresearch #16 सितंबर, 2025

फंड की टॉप 4 होल्डिंग

  • Nippon India Large Cap Fund
  • Nippon India Growth Mid Cap Fund
  • Nippon India Nifty Smallcap 250 Index Fund
  • Nippon India ETF Gold BeES, Nippon India Gilt Fund

निवेश का गणित

अगर किसी व्यक्ति ने 4 साल पहले 10,000 रुपए महीने की SIP शुरू की होती तो उसका कुल 4.80 लाख रुपए का निवेश अब बढ़कर 7.11 लाख रुपए हो गया होता। वहीं 1 लाख रुपए का एकमुश्त निवेश बढ़कर 4 साल में बढ़कर 1.9 लाख हो जाता. इस फंड का एक्जिट लोड की बात करें तो आवंटित यूनिटों का 10% आवंटन की तिथि से 12 महीने पूरे होने पर या उससे पहले बिना किसी एक्जिट लोड के भुनाया जा सकता है। यदि यूनिटों के आवंटन की तिथि से 12 महीने पूरे होने पर या उससे पहले भुनाया या स्विच आउट किया जाता है, तो 1% और उसके बाद एग्जिट लोड शून्य होगा।

निवेश के विकल्प

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF एक ओपन एंडेड स्कीम है। इसका मतलब यह है कि आप इस स्कीम में कभी भी निवेश कर सकते हैं जिसमें कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। इस फंड में न्यूनतम 5000 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 1000 रुपए के गुणन में निवेश किया जा सकता है। अधिकतम एकमुश्त निवेश की कोई सीमा नहीं है। अगर आप छोटी-छोटी बचत से लंबी अवधि में बड़ा फंड जोड़ना चाहते हैं तो सिर्फ 100 रुपए महीने की एसआईपी के जरिए निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। जैसे-जैसे आय बढ़ती जाए निवेश की राशि बढ़ा सकते हैं।

फंड मैनेजर

निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF को इसकी शुरुआत से ही, यानी कि 2021 से आशुतोष भार्गव और सुशील बुधिया मैनेज कर रहे हैं।

इन फंड से है मुकाबला

                          फंड                                                       रिटर्न (1 साल)

  • Whiteoak Capital Multi Asset Allocation Fund      14.39%
  • ICICI Pru Passive Multi-Asset FOF                     12.67%
  • DSP Multi - Asset Allocation Fund                       12.34%

किन निवेशकों के लिए सही

यह फंड उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो लंबी अवधि के नजरिए से निवेश कर रहे हैं. यह एक ओपन एंडेड फंड ऑफ फंड्स स्कीम जो इक्विटी और डेट ओरिएंटेड स्कीम्स और गोल्ड ईटीएफ के अलावा निप्पॉन सहित दूसरे म्यूचुअल फंड के ईटीएफ/इंडेक्स फंड्स में निवेश करती है। ऐसे में एक ही फंड के साथ निवेशकों को विभिन्न ऐसेट क्लास का फायदा मिलता है। हालांकि निवेशकों को निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से परामर्श करना चाहिए।

एक्सपर्ट की सलाह

म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट और मिडास फिनसर्व के MD राजेश बंसल का कहना है कि निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो अलग अलग ऐसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं, किसी एक ऐसेट क्लास में गिरावट से खुद का सुरक्षित रखना चाहते हैं। निप्पॉन इंडिया मल्टी-एसेट ओम्नी FOF ने शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में जहां निफ्टी ने 1 से 2 फीसद का रिटर्न दिया है। वहीं इस फंड ने 9.4 फीसद का रिटर्न दिया है। ये फंड एक्टिवली मैनेज हैं, यहां फंड मैनेजर को लार्ज, मिड, स्मॉल कैप, फोकस, गोल्ड में से जहां भी फायदा दिखता है, वह निवेश को तुरंत मूव करता है। सामान्यत: इस फंड के लिए जरूरी है कि निवेशक 2 साल से अधिक समय तक निवेश का नजरिया रखे। क्योंकि यहां टैक्स का लाभ 2 साल के बाद ही मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed