फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani may announce new initiatives with new partners like Facebook at Annual General Meeting of Reliance

रिलायंस की सालाना बैठक में फेसबुक जैसे नए भागीदारों के साथ नई पहल की घोषणा कर सकते हैं अंबानी

Tue, 14 Jul 2020 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Jul 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani may announce new initiatives with new partners like Facebook at Annual General Meeting of Reliance
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में फेसबुक जैसी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के साथ भागीदारी का लाभ उठाने से संबंधित घोषणाएं कर सकते हैं। अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की ये सालाना आम बैठक पहली बार ऑनलाइन होने जा रही है। 

विज्ञापन


माना जाता है कि इस बैठक में अंबानी शेयरधारकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेल को रसायन में बदलने की कड़ी के विस्तार के बारे में कंपनी की सोच के बारे में भी बताएंगे। इस बैठक में अंबानी मूल्यवर्धित उत्पादों के सृजन के लिए ऊर्जा कण को कॉर्बन मुक्त करने की अपनी सोच के बारे में भी बताएंगे। इस तरह के उत्पादों से कॉर्बन उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होगा।
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम से कोविड-19 के बाद की रणनीतिक दिशा और संपत्तियों के मौद्रिकरण के बारे में जानकारी मिलेगी। 12 अगस्त, 2019 को हुई पिछली वार्षिक आम बैठक में अंबानी ने रिलायंस के प्रौद्योगिकी कारोबार और तेल से रसायन कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री के जरिए मार्च, 2021 तक पूरी तरह कर्जमुक्त कंपनी बनने की योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि एजीएम में संपत्ति के मौद्रीकरण (इनविट और ओ2सी कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री) की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा डिजिटल कारोबार में रणनीतिक भागीदारियों के बारे में और ब्योरा सामने आएगा। वित्तीय कारोबार की वृद्धि योजनाओं की जानकारी मिलेगी और तेल से रसायन एकीकरण प्रक्रिया व नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया जाएगा।

तेल से लेकर दूरसंचार तक कई कारोबार करने वाला यह समूह पिछले महीने ही शुद्ध रूप से ऋणमुक्त हो चुका है। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेफॉर्म्स में 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 1.18 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली है।


वहीं रिलायंस के मौजूदा शेयरधारकों को राइट इश्यू जारी कर 53,124 करोड़ रुपये भी जुटाने का भी इंतजाम किया है। इसके अलावा ईंधन की खुदरा बिक्री कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल मिलाकर कंपनी ने 1.75 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की पक्की व्यवस्था कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed