फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani created history Reliance market cap crossed Rs 19 lakh crore first Indian company to reach here

मुकेश अंबानी ने रचा इतिहास: रिलायंस का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये के पार, ये उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय कंपनी

Wed, 27 Apr 2022 12:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

Reliance Market Cap Crossed Rs 19 Lakh Crore: बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आरआईएल के शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। शेयर की कीमत में तेजी आने के बाद बीएसई पर सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन भी बढ़कर 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
 

विज्ञापन
Mukesh Ambani created history Reliance market cap crossed Rs 19 lakh crore first Indian company to reach here
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

विस्तार

मुकेश अंबानी भले ही शीर्ष अरबपतियों की सूची में आठवें स्थान से फिसलकर नौवें पायदान पर पहुंच गए हों, लेकिन दूसरी ओर बुधवार को उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में बुधवार को आई जोरदार तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी मार्केट कैप के हिसाब से इस स्तर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

विज्ञापन


सर्वकालिक उच्च स्तर पर शेयर
बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आरआईएल के शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। शेयर की कीमत में तेजी आने के बाद बीएसई पर सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन भी बढ़कर 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बीते महीने मार्च में आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। 
विज्ञापन


अंबानी की नेटवर्थ 102 अरब डॉलर
आंकड़ों पर नजर डालें तो कमाई के मामले में जहां गौतम अडानी अव्वल रहे हैं, तो वहीं मुकेश अंबानी ने भी जबरदस्त कमाई की है। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज सभी खंडों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि बुधवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी 2.75 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 102 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबु धाबी की कंपनी से की बड़ी डील
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और अबु धाबी की केमिकल कंपनी ताजीज के बीच बड़ा समझौता हुआ है। अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड और आरआईएल ने एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) के परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह शेयरधारक समझौता दो अरब डॉलर का है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed