फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani became fourth richest person of world overtakes wealthiest European Bernard Arnault

विश्व के चौथे सबसे रईस शख्स बने मुकेश अंबानी, जानिए कितनी हुई संपत्ति

Sat, 08 Aug 2020 04:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 08 Aug 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani became fourth richest person of world overtakes wealthiest European Bernard Arnault
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ कर अब दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। इस सूची में मुकेश अंबानी से ऊपर केवल फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं।

विज्ञापन


हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 'फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020' में एपल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ब्रांड बना था। इतना ही नहीं, उनकी कंपनी रिलायंस बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी भी है। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 2146 रुपये पर बंद हुआ। 27 जुलाई को इसने 2198 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ था।
विज्ञापन


इतनी हुई संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 80.6 अरब डॉलर यानी करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड इकत्रित किया। जियो को वैश्विक स्तर पर लगातार निवेश मिलने से इनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त भी हो चुकी है। इन कारकों की वजह से उनकी दौलत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी से ऊपर सिर्फ तीन उद्योगपति

  • पहला स्थान - ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह पहले स्थान पर हैं।
  • दूसरा स्थान - दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
  • तीसरा स्थान - फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल उनकी दौलत में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जुकरबर्ग हाल ही में पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed