फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani addressed the guests at Anant Radhika's wedding, told emotional things

Anant Radhika Wedding: इष्ट देवता का आह्वान, भारतीयता की झलक; मुकेश अंबानी की ये बातें सुन भावुक हुए मेहमान

Sat, 13 Jul 2024 10:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Jul 2024 10:57 PM IST
सार

अनंत और राधिका के सात फेरों से पहले मुकेश अंबानी ने समारोह में आए सभी मेहमानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुल देवता, इष्ट देवता का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने मेहमानों को भारतीय संस्कृति में विवाह की परंपरा के बारे में बताया।

विज्ञापन
Mukesh Ambani addressed the guests at Anant Radhika's wedding, told emotional things
अनंत और राधिका के विवाह में मुकेश अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

अंबानी परिवार के घर छोटू बहू आ गईं हैं। अनंत-अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। सात फेरों से पहले मुकेश अंबानी ने विवाह समारोह में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया और सभी को संबोधित किया। मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं हमारे परिवार, मित्रों और मेहमानों का स्वागत करता हूं। खास तौर पर पूरे विश्व से यहां आए हुए मेहमानों का स्वागत है, जो बहुत दूर से यहां आए हैं। यहां आए हुए धार्मिक लोगों का भी मैं तहेदिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं, जो अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने आए हैं। आप सभी को मेरा सादर प्रणाम और बहुत-बहुत स्वागत।’

विज्ञापन


सभी मेहमानों का गर्मजोशी से किया स्वागत
इसके बाद मुकेश अंबानी ने कहा, ‘नीता और मेरी तरफ से यहां आए हुए सभी मेहमानों से मैं कहना चाहता हूं कि शादी की व्यस्तताओं की वजह से हम आप सभी का सही ढंग से स्वागत नहीं कर पाए। इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मैं और नीता आज आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह समारोह सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों, उनके दोस्तों और उनके करीबियों का समारोह माना जाता है। इसलिए हम इस बात पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आप सभी ने अनंत और राधिका के शुभ विवाह संस्कार के दौरान हमारी खुशियों और हमारे उत्साह को साझा किया। दोनों को एक रिश्ते में जोड़ने के लिए यह संस्कार एक अंतिम चरण है।’ 
विज्ञापन


पत्नी नीता अंबानी की जमकर तारीफ की 
मुकेश अंबानी ने इस दौरान अपनी पत्नी नीता अंबानी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी नीता ने इस समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति की उत्कृष्ट झलक दिखाने के लिए काफी मेहनत की। नीता लगातार दो दिन तक समारोह के हर आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत करतीं रहीं। मुझे उम्मीद है कि हम सभी मिलकर इन यादों को हमेशा-हमेशा के लिए दिल में बसाए रखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल देवता, ग्राम देवता, इष्ट देवता का आह्वान किया 
अतिथियों के सम्मान में मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि समारोह शुरूआत से ही शानदार रहा। बारात समारोह के दौरान दूल्हे की बारात यात्रा में आप सभी के नृत्य को देखकर मैं बहुत खुश हुआ। लंबे समय से इस उत्सव का इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान मैंने अपने कुल देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवता का आह्वान किया। इसके अलावा अंबानी और मर्चेंट परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लिया। अनंत और राधिका ने दोनों परिवारों के उन सदस्यों से भी आशीर्वाद लिया, जो आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अनंत और राधिका का जीवन सुख, स्वस्थ, समृद्धि और सफलता के साथ बीते। मैं दोनों के अच्छे स्वास्थ्य और अनंत खुशियों और बाधाविहीन सफलता की भी प्रार्थना करता हूं।’

भारतीय संस्कृति में वैवाहिक परंपरा के बारे में बताया 
मुकेश अंबानी ने इस दौरान भारतीय संस्कृति और वैवाहिक परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘आप सभी की मौजूदगी में मैं पंच तत्वों का भी आह्वान करता हूं। सनातन धर्म में विवाह को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। अनंतकाल से विवाह व्यक्ति को समाज से, धर्म से और आध्यात्म जोड़ता रहा है। जिस तरह मां लक्ष्मी का स्थान भगवान विष्णु के हृदय में है, उसी तरह अनंत भी राधिका को अपने दिल में बसाए रखेंगे। इस तरह से उनका वैवाहिक जीवन खूबसूरत, सांस्कृतिक और आनंददायक बना रहेगा। हमारे वेदों में विवाह को मानवता के प्रति कर्तव्य निभाने की परंपरा माना गया है। विवाह एक परिवार का आधार है, एक परिवार एक समुदाय का आधार है और समुदाय हमारे समाज का आधार है। विवाह, मानव जाति की गतिशीलता, मिलन, प्रगति का आवश्यक आधार है। इसलिए विवाह के बाद अनंत और राधिका भी समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed