फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   more than 80 percent medicines to become cheaper as companies decide to cut trade margin

खुशखबरः जल्द सस्ती हो सकती हैं बाजार में बिकने वाली 80 फीसदी दवाएं

Wed, 27 Nov 2019 07:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 27 Nov 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
more than 80 percent medicines to become cheaper as companies decide to cut trade margin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में जल्द 80 फीसदी दवाओं की कीमतों में कमी आ सकती है। दवा निर्माता कंपनियों और कारोबारियों ने मूल्य नियंत्रण से बाहर रहने वाली दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 फीसदी तक सीमित रखने पर सहमति जता दी है। केंद्र सरकार ने यह प्रस्ताव दवा उद्योग को दिया था, जिसकी स्वीकृति के बाद दवाएं सस्ती होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


दवा मूल्य नियामक, फॉर्मा कंपनियों और उद्योग संगठनों के बीच पिछले शुक्रवार को हुई बैठक में ट्रेड मार्जिन घटाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। इंडियन ड्रग मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन का कहना है कि ट्रेड मार्जिन घटाने से हमें कोई गुरेज नहीं है, लेकिन अन्य उत्पादों पर इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तमाम भारतीय और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियां ट्रेड मार्जिन 30 तक सीमित करने पर पहले से राजी थीं। गौरतलब है कि दवा कंपनियां जिस दाम पर स्टॉकिस्ट को माल बेचती हैं और जो दाम ग्राहक से वसूला जाता है, उसके अंतर को ही ट्रेड मार्जिन कहा जाता है।

विज्ञापन

बड़ी कंपनियों पर ज्यादा असर

सरकार के इस कदम से जेनरिक क्षेत्र के साथ बड़ी फार्मा कंपनियों जैसे सन फार्मा, सिप्ला व ल्यूपिन पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। उन्हें अपने उत्पादों का अधिकतम खुदरा मूल्य घटाना पडे़गा। इससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और दवा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इससे दवाओं की कीमत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मूल्य नियंत्रण से बाहर रहने वाली अधिकतर दवाओं पर पहले से 30 फीसदी ट्रेड मार्जिन लागू है। इसमें रिटेलर का 20 फीसदी और होलसेलर का 10 फीसदी मार्जिन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed