धारावी प्लान: मुंबई के 7 लाख से अधिक धारावीकर आधुनिक टाउनशिप में रहेंगे, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा निर्माण
Dharavi Redevelopment Plan: महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हमें सात लाख से अधिक लोगों के लिए घर बनाने के लिए जमीन के बड़े टुकड़ों की जरूरत है। यह किसी भी तरह से जमीन हड़पना नहीं है। हम बड़ी और हरित टाउनशिप बना रहे हैं, न कि झुग्गियां। न ही हम लोगों को मुंबई से बाहर निकाल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात लाख से अधिक धारावी निवासी जिन्हे धारावीकर कहा जाता है प्रस्तावित नई एकीकृत टाउनशिप में रहेंगे। इस टाउनशिप में आधुनिक, उन्नत और परिष्कृत बुनियादी ढांचा होगा। यहां बड़ी हरी भरी जगह, मल्टी-नोडल ट्रान्सपॉर्टेशन, अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध भी होंगी। महाराष्ट्र राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा, “हमें सात लाख से अधिक लोगों के लिए घर बनाने के लिए जमीन के बड़े टुकड़ों की जरूरत है। यह किसी भी तरह से जमीन हड़पना नहीं है। हम बड़ी और हरित टाउनशिप बना रहे हैं, न कि झुग्गियां। न ही हम लोगों को मुंबई से बाहर निकाल रहे हैं।”
राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “डीआरपी टेंडर के अनुसार, धारावी में आखिरी सर्वेक्षण 17 साल पहले किया गया था, जिसमें केवल भूतल पर 64,000 टेनमेंट की गणना की गई थी, उपर के तल्लों के टेनमेंट की गिनती तब नहीं हुइ थी। हमारा अनुमान है कि ऊपर के तल्लों पर रहने वालों की जनसंख्या 7 लाख से अधिक है और ये लोग 1.4 लाख टेनमेंट में अभी रह रहे हैं। मान लिजिए की प्रति टेनमेंट कम से कम पांच लोग रहते हैं। लेकिन इसकी पुष्टि केवल जीआईएस आधारित डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के पूरा होने के आधार पर की जा सकती है। मार्च 2024 में धारावी और रेलवे की जमीनों में इसका काम शुरू हुआ था। ”
अधिकारी ने बताया, "अब, इतनी बड़ी संख्या में लोगों को घर देने के लिए, हमें मुंबई में लगभग1,000 एकड़ के आस-पास जमीन की जरूरत है।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विकास नियंत्रण नियमों के अनुसार, डीआरपी को जनसंख्या के घनत्व को देखते हुए प्रति हेक्टर अधिकतम 650 टेनमेंट/फ्लैट बनाने होंगे।"
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, "प्लॉट का 18 प्रतिशत हिस्सा सड़कों के लिए, 15 प्रतिशत हरे और खुले स्थानों के लिए और 7 प्रतिशत सभी नई टाउनशिप और हमारे धारावी के बुनियादी ढांचे के लिए छोड़ा जाना है। इसके अतिरिक्त, 10 प्रतिशत क्षेत्र वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए आरक्षित किया जाएगा, जिसे टेनमेंट धारकों की हाउसिंग सोसायटी, व्यवस्था के रखरखाव के लिए स्थिर आय के स्रोत बनाने के लिए किराये पर दे सकती हैं।"