फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   More Than 50 Lakh People Travelled By Airlines In July as per date released by DGCA

DGCA: जुलाई में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा, जून के मुकाबले 61 फीसदी अधिक

Sat, 14 Aug 2021 02:03 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 14 Aug 2021 02:03 PM IST
सार

जुलाई में देशभर में 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इंडिगो के माध्यम से सबसे अधिक यानी 29.32 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की।

विज्ञापन
More Than 50 Lakh People Travelled By Airlines In July as per date released by DGCA
जुलाई में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा - फोटो : iStock

विस्तार

जून के मुकाबले जुलाई माह में देशभर में 61 फीसदी अधिक यानी 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह संख्या जून में 31.13 लाख थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि मई में 21.15 लाख लोगों ने और 57.25 लाख लोगों ने अप्रैल के दौरान हवाई यात्रा की थी। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा इंडिगो के माध्यम से की यात्रा
इंडिगो के माध्यम से जुलाई में 29.32 लाख यानी 58.6 फीसदी यात्रियों ने  हवाई यात्रा की और स्पाइसजेट के माध्यम से 4.56 लाख लोगों ने यात्रा की, जो बाजार का 9.1 फीसदी है। एयर इंडिया से 6.7 लाख यात्रियों ने, गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) से 3.42 लाख यात्रियों ने, विस्तारा से 4.07 लाख यात्रियों ने और एयर एशिया इंडिया से 1.65 लाख घरेलू यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन


हवाई यात्रा करनी है तो अब और ढीली होगी जेब
उड्डयन मंत्रालय ने इसी हफ्ते एयरलाइंस के न्यूनतम और अधिकतम किराए में 12.5 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से 7.5 प्रतिशत अधिक घरेलू उड़ानों को मंजूरी दे दी गई है, जिससे अब इसकी क्षमता 72.5 प्रतिशत हो गई है। गौरतलब है कि पांच जुलाई के बाद से घरेलू उड़ानें कोरोना के कारण 65 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भर रही हैं। वहीं कोरोना के कारण एक जून से पांच जुलाई तक सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की ही अनुमति थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 से 1600 तक बढ़ा मुंबई से दिल्ली का किराया 
बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच का एक तरफ का न्यूनतम किराया 4700 से बढ़कर 5287 रुपये हो गया है। तो वहीं अधिकतम किराया 13000 से 14625 रुपये पहुंच गया है। वाहन ईंधन के दाम बढ़ने के बाद एक साल के अंदर चौथी बार सरकार की ओर से इस तरह की बढ़ोत्तरी की गई है। 


31 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
डीजीसीए ने 31 अगस्त 2021 तक भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौतों के तहत चलने वाली उड़ानें जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed