{"_id":"67ec845ca47f222d450e8f05","slug":"moody-report-india-growth-highest-in-g20-tariffs-impact-low-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडीज रिपोर्ट: विकसित और उभरते जी-20 देशों में सबसे अधिक रहेगी भारत की वृद्धि दर, टैरिफ का कम होगा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मूडीज रिपोर्ट: विकसित और उभरते जी-20 देशों में सबसे अधिक रहेगी भारत की वृद्धि दर, टैरिफ का कम होगा असर
Wed, 02 Apr 2025 05:57 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:57 AM IST
सार
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत की वृद्धि दर 2025-26 में 6.5% रहेगी, जो जी-20 में सबसे अधिक होगी। पूंजी प्रवाह बना रहेगा और महंगाई 4.5% तक घट सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
भारत की वृद्धि दर कर उपायों और निरंतर मौद्रिक सहजता के दम पर एक अप्रैल से शुरू नए वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी रहेगी, जो विकसित और उभरते जी-20 देशों में सबसे अधिक होगी। इसके साथ ही, देश पूंजी आकर्षित करना जारी रखेगा और किसी भी विदेशी पूंजी निकासी को आसानी से झेल सकेगा।
विज्ञापन
मूडीज रेटिंग्स ने उभरते बाजारों पर मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा, अमेरिकी नीतियों में अनिश्चितता से पूंजी निकासी का जोखिम बढ़ेगा, लेकिन भारत और ब्राजील जैसे बड़े उभरते बाजार अपनी घरेलू उन्मुख अर्थव्यवस्थाओं, बड़े घरेलू पूंजी बाजारों, नीति विश्वसनीयता व पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के दम पर ऐसे हालात में वैश्विक पूंजी आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RBI: 'आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई और सरकार के बीच स्थायी साझेदारी जरूरी', मुंबई में बोलीं राष्ट्रपति
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने कहा, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधि उच्च स्तरों से थोड़ी धीमी हो जाएगी, लेकिन इस साल और अगले साल मजबूत रहेगी। चीन में बुनियादी ढांचे और प्राथमिकता वाले उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निर्यात व निवेश वृद्धि के मुख्य चालक बने हुए हैं, जबकि घरेलू खपत कमजोर बनी हुई है। मूडीज ने कीमतों के मोर्चे पर कहा, भारत में महंगाई 4.9 फीसदी से घटकर 2025-26 में 4.5 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन