{"_id":"639b050b28897a683007b095","slug":"moneyyapp-fintech-platform-moneyapp-received-funding-from-quant-fund-know-which-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"MoneyyApp: फिनटेक प्लेटफॉर्म मनीएप ने क्वांट फंड से हासिल की फंडिग, जानें और किन निवेशकों ने जताया है भरोसा?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
MoneyyApp: फिनटेक प्लेटफॉर्म मनीएप ने क्वांट फंड से हासिल की फंडिग, जानें और किन निवेशकों ने जताया है भरोसा?
Thu, 15 Dec 2022 06:10 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:10 PM IST
सार
MoneyyApp: जून महीने में एंजल राउंड के तहत मनीएप ने जीएसएफ के संस्थापक राजेश शॉहने, इंडिया मार्ट के फाउंडर दिनेश अग्रवाल, नजारा टेक्नोलॉजीज के फाउंडर नितेश मित्रसेन, भारत मेट्रोमनी के फाउंडर मुरुगवेल के अलावे रोशन अब्बास, गौरव कपूर और अरविंदर सिंह गुजराल से मदद हासिल की थी।
विज्ञापन
Money App
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिनटेक प्लेटफॉर्म मनीएप को एंजल इन्वेस्टमेंट के पहले चरण में क्वांट फंड का साथ मिला है। यह एप लघु व सूक्ष्म उद्योगों और घरेलू सोलोप्रेन्यर्स और क्रियेटरों को वित्तीय टूल्स की सुविधा उपलब्ध कराता है। क्वांट फंड की ओर से प्राप्त राशि को कंपनी अपने संचालन, अपने उत्पादों के विकास और ऐप के संबंध में लोगों को जागरूक करने पर खर्च करेगी। मनीएप की शुरुआत वर्ष 2022 की शुरुआत में की गई थी।
विज्ञापन
जून महीने में एंजल राउंड के तहत स्टार्टअप ने जीएसएफ के संस्थापक राजेश शॉहने, इंडिया मार्ट के फाउंडर दिनेश अग्रवाल, नजारा टेक्नोलॉजीज के फाउंडर नितेश मित्रसेन, भारत मेट्रोमनी के फाउंडर मुरुगवेल के अलावे रोशन अब्बास, गौरव कपूर और अरविंदर सिंह गुजराल से मदद हासिल की थी।
विज्ञापन
बंगलुरु और सिंगापुर स्थित मनीएप की शुरुआत फरवरी 2022 में की गई थी। इसके संस्थापकों में फयाज हुसैन, मोहित गोयल और आदित्य गोयल शामिल हैं। यह एप किएटर्स को अपना बिजनेस सुचारु रूप से चलाने के लिए टूल्स मुहैया कराता है। कंपनी का लक्ष्य 100 मिलियन डिजिटल सोलोप्रेनेयर्स और क्रियेटर्स को सेवाएं मुहैया कराना है। फिलहाल स्टार्टअप के साथ करीब 16,000 क्रिएटर्स जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मनीएप के सह-संस्थापक और सीईओ फैयाज हुसैन ने कहा, "हम एंजेल लिस्ट के अर्ली स्टेज क्वांट फंड की मदद हासिल कर बेहद उत्साहित हैं, उनके समर्थन के साथ हम अपने उत्पादों का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं ताकि डिजिटल नेटिव और सोलोप्रेन्यर्स को अपने व्यवसायों को प्रबंधित करने और विकसित करने में मदद कर सकें।"
एंजेल लिस्ट के अर्ली स्टेज क्वांट फंड के पीएचडी अब्राहम ओथमैन ने कहा, "हम मनीएप में उत्साही निवेशक हैं। हमारा मानना है कि महान लोग महान कंपनियों का निर्माण करते हैं और हम अपने आंकड़ों के आधार पर यह जानते हैं कि मनीएप प्रतिभाशाली नौकरी चाहने वालों के लिए दुनिया में सबसे आकर्षक स्टार्टअप्स में से एक है।"