फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Minister of Aviation Jyotiraditya Scindia visited Navi Mumbai International Airport said this about project

Aviation: सिंधिया ने नवी मुंबई में तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया मुआयना, कही यह बात

Sat, 13 Jan 2024 05:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 13 Jan 2024 05:44 PM IST
सार

Aviation: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवी मुंबई में 18000 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। इसका 55% काम पूरा हो चुका है। व्यावसायिक रूप से इसे 31 मार्च, 2025 तक शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Minister of Aviation Jyotiraditya Scindia visited Navi Mumbai International Airport said this about project
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नवी मुंबई में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मुआयना किया। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईएएल) की साइट का दौरा करने के बाद, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्थिति का जायजा लिया।"

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवी मुंबई में 18000 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। इसका 55% काम पूरा हो चुका है। व्यावसायिक रूप से इसे 31 मार्च, 2025 तक शुरू कर दिया जाएगा। यह हवाई अड्डे के 5 चरणों में से एक होगा। शुरुआती 2 चरणों में, इसमें सालाना 2 करोड़ लोगों को सुविधा देने की क्षमता होगी। सभी 5 चरणों के पूरा होने के बाद यहां 4 टर्मिनल और 2 रनवे हवाई अड्डा बनेंगे जिसमें सालाना 9 करोड़ लोगों को समायोजित करने की क्षमता होगी। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा था कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल नवंबर या दिसंबर से परिचालन में आ जाएगा। उस दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि अगले 10 से 15 साल में भारत के कम से कम 10 शहरों में दो-दो हवाईअड्डे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed