फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mid Cap Funds: Growth mid cap funds are offering strong returns, with annual gains of 22 percent

Midcap Funds: ग्रोथ मिडकैप फंडों में मिल रहा जबरदस्त रिटर्न, सालाना 22 फीसदी का फायदा

Thu, 09 Oct 2025 02:18 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 09 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mid Cap Funds: Growth mid cap funds are offering strong returns, with annual gains of 22 percent
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के चरणों के बीच ग्रोथ म्यूचुअल फंड निवेशकों को मालामाल कर रहे हैं। पिछले तीन दशकों मे देखा जाए तो इन्होंने सालाना 22.2 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से फायदा दिया है। यह फंड स्कीमें म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों की ओर से निवेशकों को दी जाने वाली सलाह को पुष्ट करती हैं। इसका मतलब ज्यादा रिटर्न पाने के लिए आपको लंबी अवधि तक निवेशित रहना होगा।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि मिड-कैप फंडों में एडलवाइस, कोटक और इन्वेस्को जैसे म्यूचुअल फंडों ने पिछले दस वर्षों में 17 से 19 फीसदी के बीच शानदार रिटर्न दिया है। देश के सबसे पुराने म्यूचुअल फंडों में से एक निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप के इस साल 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड अपनी 3 दशकों की यात्रा में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फंडों में से एक रहा है। इसने शुरुआत से ही 22.2 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है। अगर आपने फंड की शुरुआत के समय एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज यह निवेश चार करोड़ रुपये से ज्यादा होता।
विज्ञापन


ग्रोथ मिड कैप फंड उन कंपनियों में निवेश पर केंद्रित होते हैं जो औसत से अधिक वृद्धि प्रदान करती हैं। समय के साथ अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं। इस फंड की सफलता का कारण इसकी मजबूत निवेश पद्धति और कठोर जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाएं हैं। इक्विटी क्षेत्र में ग्रोथ-स्टाइल मिडकैप फंड लंबी अवधि के निवेश के लिए आदर्श हैं। मिडकैप फंड विभिन्न प्रकार के शेयरों में निवेश करके विविधीकरण प्रदान करते हैं, जिससे जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक चौथाई निवेश वित्तीय क्षेत्र में
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड का वित्तीय क्षेत्र में सबसे अधिक एक चौथाई राशि का निवेश है। 17.47 फीसदी निवेश उपभोक्ता विवेकाधीन क्षेत्र में है। 17.03 फीसदी औद्योगिक क्षेत्र में है। स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और सामग्री जैसे क्षेत्रों में भी विविधता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed