फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MicrosoftInvestsRs1.5Lakh Crore In India Fo rAI Future Nadella Meets PM Modi

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट का भारत में ऐतिहासिक दांव; ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा, पीएम से मिल नडेला का एलान

Tue, 09 Dec 2025 08:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Dec 2025 08:25 PM IST
सार

Microsoft: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह एलान किया। आइए इस मुलाकात के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
MicrosoftInvestsRs1.5Lakh Crore In India Fo rAI Future Nadella Meets PM Modi
सत्या नडेला और पीएम मोदी - फोटो : x.com/@DDNewslive

विस्तार

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देते हुए, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम बैठक के बाद, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपये (लगभग 17.5 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगी।

विज्ञापन

एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट भारत में

यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट है। माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला बताता है कि दुनिया में तकनीक के मामले में भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। बैठक के बाद सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा नडेला ने लिखा, " बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात ने न केवल भारत-अमेरिका तकनीकी संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।"

विज्ञापन


नडेला ने कहा, "भारत में एआई अवसरों पर एक प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा रहा है- यह एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश भारत के 'एआई-फर्स्ट भविष्य' के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई की बात आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित 

नडेला के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "जब बात एआई की आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित है। सत्या नडेला के साथ बहुत ही उत्पादक चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत वह स्थान बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का उपयोग नवाचार करने और एक बेहतर ग्रह के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।" माइक्रोसॉफ्ट की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति और नवाचार क्षमता पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed