फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft ceo Satya Nadella wife Anupama Nadella donates two crore rupees in PP-CARES against Corona Virus

कोरोना वायरस: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की पत्नी ने 'पीएम केयर्स' में दिए दो करोड़ रुपये

Wed, 01 Apr 2020 06:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 01 Apr 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Microsoft ceo Satya Nadella wife Anupama Nadella donates two crore rupees in PP-CARES against Corona Virus
सांकेतिक - फोटो : Social Media

भारत इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। ऐसे में अब देशभर के कई बड़े दिग्गज इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में देश की सेवा के लिए लोग प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक योगदान दे रहे हैं। इस कड़ी में अब माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला की पत्नी अनुपमा वी. नडेला भी शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


अनुपमा वी. नडेला ने मुश्किल के दौर से गुजर रहे देश की मदद के लिए दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है। उन्होंने यह राशि 'पीएम केयर्स' में दान की है। अनुपमा की तरफ से किए गए इस योगदान की उनके पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी है। 
विज्ञापन


अनुपमा वी. नडेला की तरफ से 'पीएम केयर्स' में दिए गए आर्थिक योगदान का उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने सराहना की है। उपराष्ट्रपति ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘यह जानकार खुशी हुई कि कोविड-19 से लड़ने के लिए श्रीमती अनुपमा नडेला ने पीएम केयर्स कोष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष दोनों में दो-दो करोड़ रुपये का दान दिया है। उनका यह भाव मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम को दिखाता है बावजूद इसके कि वो विदेश में रहती हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 43,522 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी ने अमेरिका, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे बड़े देशों को भी हिला कर रख दिया है। इसकी चपेट में अब तक 876,348 लोग आ चुके हैं। वहीं, भारत की बात करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस महामारी के कारण 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं,1,637 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए तीन हफ्ते का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अब भारत इस लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed