फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mfine: Patna moving towards excellence in healthcare; Mfine and Saral Pathlab to partner

Health: स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की ओर बढ़ा पटना; एमफाइन और सरल पैथलैब आए साथ, अब बिहार बोलेगा- Mfine!

Wed, 20 Dec 2023 01:56 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 20 Dec 2023 01:56 PM IST
सार

पटना के लिए सुलभ और व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को पहचानते हुए, एमफाइन ने सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एमफाइन और सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड रोगियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल अनुभव को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Mfine: Patna moving towards excellence in healthcare; Mfine and Saral Pathlab to partner
पटना स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टि की ओर: एमफाइन और सरल पैथलैब का साथ। - फोटो : mfine

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में एमफाइन ने प्रसिद्ध सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक नवीनतम और आधुनिक लैब की शुरुआत की है। इस साझेदारी के साथ ही नारा दिया गया है- अब हर पटनावासी बोलेगा- Mfine! 

विज्ञापन


वर्ष 2017 में स्थापित, एमफाइन एक ऑन- डिमांड, डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है जो प्रोफेशनल डायग्नोस्टिक्स और स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान करता है। एमफाइन की सेवाओं का लाभ घर से या ऑफिस की व्यस्तता के बीच में भी उठाया जा सकता है। एमफाइन ने आपकी उंगलियों पर फुल-स्टैक ओमनी-चैनल सेवाओं को उपलब्ध कराकर प्राइमरी हैल्थकेयर सेक्टर को फिर से परिभाषित किया है।
विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2014 में स्थापित, सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड, पटना के निवासियों को उत्कृष्ट डायग्नोस्टिक्स और पैथोलॉजी सेवाएं प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण इकाई के रूप में उभरी है। नौ वर्षों के समर्पित सेवा रिकॉर्ड के साथ, सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड ने खुद को पटना में एक विश्वसनीय, उत्कृष्ट और प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली कंपनी की तरह स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के लिए सुलभ और व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को पहचानते हुए, एमफाइन ने सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एमफाइन और सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड रोगियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल अनुभव को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेगा।

पटनावासी अब एमफाइन एप्लिकेशन के माध्यम से विस्तृत और उत्कृष्ट सेवाएं, जिसमें उन्नत पैथोलॉजी परिक्षण, 16 से ज्यादा स्पेशलिटीज़ के डॉक्टर परामर्श, घर बैठे लैब परीक्षण, एक्स-रे और स्कैन, व केयर प्लान्स आदि जैसी अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

इस साझेदारी का एलान करते हुए लाइफसेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ मयूर अभय ने कहा, "एमफाइन और सरल पैथलैब्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच यह एक प्रभावशाली गठबंधन है। एमफाइन के 4500 से ज्यादा परीक्षणों और सरल पैथलैब की क्षेत्रीय विशेषज्ञता के साथ हम हर ग्राहक को एक असाधारण अनुभव दे पाएंगे।"

वहीं, डॉ. कमलेश कुमार, एम.डी. पैथ (एम्स, नई दिल्ली), सरल पैथलैब प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “हम अपने रेडियोलॉजी डिवीजन के साथ पिछले 9 वर्षों से अपने क्षितिज का विस्तार कर रहे हैं, और अब एमफाइन के सहयोग से, हम डायग्नोस्टिक्स सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला के साथ एक उन्नत पैथोलॉजी मेन्यू भी उपलब्ध करा पाएंगे। क्षेत्रीय से राष्ट्रीय स्तर पर जाना बिहार और देश के बाकी हिस्सों की सेवा करने की हमारी आकांक्षाओं को जल्द ही पूरा करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।“

एमफाइन - जेनेटिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स जैसे जटिल क्षेत्रों में एक लीडर है। एमफाइन एक एआई संचालित, ऑन-डिमांड हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के रूप में प्रसिद्ध है, जो उपयोगकर्ताओं को शीर्ष-क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं और कटिंग-एज हेल्थ मैनेजमेंट टूल्स और ट्रैकर्स का सुगम उपयोग प्रदान करता है जिससे हर एक व्यक्ति एक स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस ISO 27001 मानक प्रमाणित हेल्थ-टेक प्लेटफ़ॉर्म ने विख्यात अस्पतालों, विशेषज्ञ डॉक्टर्स, और मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक लैब्स की साझेदारी से उपयोगकर्ताओं के लिए एक विश्वसनीय और विस्तृत हेल्थकेयर अनुभव को सुनिश्चित करता है।

एमफाइन का मजबूत और सामथर्यवान B2C हेल्थकेयर नेटवर्क, जिस से 80 लाख से जायदा यूज़र्स जुड़े हैं, 40 से अधिक लैब्स पूरे भारतवर्ष में और 150 से ज्यादा शहरों में 200 से भी अधिक अनुभव केंद्रों के साथ उपयोगकर्ताओं को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। जबकि एमफाइन के B2B मॉडल में, हम 2 हज़ार से अधिक अस्पतालों, 10 हज़ार से भी ज्यादा डॉक्टर्स और 5 हज़ार से ज्यादा पार्टनर्स से जुड़े हुए हैं, जिसका पूरे भारतवर्ष में लगातार विस्तार हो रहा है। हमारे इस नए प्रयास में हम फ्रैंचाइज़ी-कलेक्शन सेंटर्स का और भी विस्तार कर रहे हैं। एमफाइन कलेक्शन सेंटर्स की सहायता से स्थानीय क्षेत्र में पहुंचने और विस्तृत हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को मजबूती से सुनिश्चित किया जा रहा है।


अब आप एमफाइन एप्लिकेशन के माध्यम से इनकी विस्तृत एवं उत्कृष्ट सेवाएं, जिसमें उन्नत पैथोलॉजी परिक्षण, 16 से ज्यादा स्पेशलिटीज़ के डॉक्टर परामर्श, घर बैठे लैब परीक्षण, एक्स-रे और स्कैन, एवं केयर प्लान्स आदि जैसी अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed