फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   meta ceo mark zuckerberg slam apple said steve jobs invented iphone company sitting on it for 20 years

iPhone: 'स्टीव जॉब्स ने आईफोन बनाया, एपल बीते 20 वर्षों से उसी पर टिकी है', मार्क जुकरबर्ग ने साधा निशाना

Mon, 13 Jan 2025 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है कि एपल ने आईफोन के बाद कोई खास अविष्कार नहीं किया है और कंपनी बीते 20 वर्षों से बस आईफोन का ही फायदा उठा रही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एपल डेवलेपर्स पर मनमाने नियम लागू कर रही है। 

विज्ञापन
meta ceo mark zuckerberg slam apple said steve jobs invented iphone company sitting on it for 20 years
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : एएनआई

विस्तार

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल पर निशाना साधा है। जुकरबर्ग ने आरोप लगाया है कि एपल ने आईफोन के बाद कोई खास अविष्कार नहीं किया है और कंपनी बीते 20 वर्षों से बस आईफोन का ही फायदा उठा रही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एपल डेवलेपर्स पर मनमाने नियम लागू कर रही है। 
विज्ञापन


क्या बोले जुकरबर्ग
एक पॉडकास्ट के दौरान मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि 'एक तरफ आईफोन कमाल की चीज है। खासकर जब दुनिया में लगभग सभी के पास फोन हैं तो यह कमाल की चीज है। लेकिन दूसरी तरफ एपल ने कई मनमाने नियम लागू कर दिए हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने लंबे समय से कुछ भी नया अविष्कार नहीं किया है। स्टीव जॉब्स ने आईफोन का अविष्कार किया था और अब बीते 20 वर्षों से कंपनी उसी पर टिकी हुई है।' जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि आईफोन के नए मॉडल्स में बड़े अपग्रेड की कमी हैं और इसी वजह से आईफोन को बिक्री के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


'लोगों को निचोड़कर लाभ कमा रही एपल'
जुकरबर्ग ने आरोप लगाया कि एपल कंपनी डेवलेपर्स पर 30 प्रतिशत कमीशन लगाकर और उपभोक्ताओं को AirPods जैसे अतिरिक्त बाहरी उपकरणों को खरीदने के लिए प्रेरित करके लोगों को निचोड़कर लाभ कमा रही है। जुकरबर्ग ने कहा कि 'वे AirPods जैसी चीजें बनाते हैं, जो शानदार हैं, लेकिन उन्होंने किसी और के लिए ऐसा कुछ बनाने की क्षमता को पूरी तरह से बाधित कर दिया है जो उसी तरह आईफोन से कनेक्ट हो सके। मेटा सीईओ ने दावा किया कि अगर एपल अपने नियमों में ढील दे दे तो उसका लाभ दोगुना हो सकता है। गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर भी जुकरबर्ग ने एपल को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एपल तीसरे पक्ष के डेवलेपर्स को प्रतिबंधित करने के बजाय सुरक्षा उपाय बढ़ाने पर ध्यान दे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed