फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   menu in shatabdi trains to be changed soon, passengers will get combo meal

शताब्दी ट्रेनों में जल्द बदलेगा खाने का मेन्यू, अब यात्रियों को मिलेंगे छोले भटूरे, राजमा-चावल

Thu, 05 Jul 2018 05:29 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
menu in shatabdi trains to be changed soon, passengers will get combo meal

शताब्दी ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्दी एक ही टाइप के खाने के मेन्यू से निजात मिलेगी। राजधानी और दूरंतो में खाने के मेन्यू में बदलाव करने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) इसे पांच ट्रेनों में लागू करने जा रहा है। प्रयोग सफल होने के बाद इसे सभी शताब्दी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
आईआरसीटीसी ने यात्रियों का सर्वे करने के बाद एक प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया है। प्रस्ताव पर अनुमति मिलने के बाद इस पर अमल किया जाएगा। संभवतः जुलाई के अंत या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में इसको शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी खाने में यह डिश
शताब्दी में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने में कॉम्बो मील जैसे कि छोले-भटूरे, राजमा-चावल, कढ़ी चावल आदि दिया जाएगा। 50 फीसदी यात्री अभी मिल रहे मेन्यू की जगह कॉम्बो मील पसंद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

menu in shatabdi trains to be changed soon, passengers will get combo meal

जिन ट्रेनों में आईआरसीटीसी इस सुविधा को सबसे पहले शुरू करेगा, उनमें 12085/86 गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस, 12087/88 नहारलगुन-गुवाहाटी शताब्दी एक्सप्रेस, 12025/26 सिकंद्राबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस, 12277/78 हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस और 12027/28 चेन्नई सेंट्रल-बंगलूरू सिटी शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। 

राजधानी, दूरंतों में 15 जुलाई से होगा लागू
जुलाई 15 से देश में चल रही 26 राजधानी व दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों में आईआरसीटीसी के नए मेन्यू का स्वाद यात्रियों को मिलेगा। इस मेन्यू में खाने के वजन में कमी करके गुणवत्ता पर फोकस किया गया है। इसमें खाने से पहले सूप नहीं दिया जाएगा, वहीं दाल के वजन में कमी जाएगी। वहीं मांसाहारी खाने में बोनलैस चिकन दिया जाएगा। दूसरी बार खाना देने पर पनीर और चिकन की जगह वेजिटेबल कोफ्ता और अंडा करी दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed