{"_id":"608967bd2cb92415e6259e99","slug":"marutis-profits-hit-net-profit-down-6-14-per-cent-to-rs-1241-crore-in-q4-of-2020-21-axis-bank-recovers-from-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति के मुनाफे पर आंच: चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 6.14 फीसदी घटकर 1241 करोड़, घाटे से उबरी एक्सिस बैंक ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मारुति के मुनाफे पर आंच: चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 6.14 फीसदी घटकर 1241 करोड़, घाटे से उबरी एक्सिस बैंक
Wed, 28 Apr 2021 07:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:18 PM IST
सार
देश के निजी क्षेत्र की कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला जारी है। मारुति व एक्सिस बैंक की अलग-अलग तिमाही के नतीजे घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
maruti show room
- फोटो : Justdial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी इंडिया कंपनी का मुनाफा 6.14 फीसदी घटकर 1241.1 करोड़ रुपये रहा। जबकि इससे एक वर्ष पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,322.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
विज्ञापन
मारुति की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी
मारुति सुजुकी इंडिया ने 31 मार्च 2021 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कुल 4,92,235 वाहनों की बिक्री की। यह आंकड़ा इससे पिछले साल की समान अवधि से 27.8 फीसद अधिक है। घरेलू बाजार में 4,56,707 वाहन बेचे। इसमें 26.7 फीसद की वृद्धि हुई है। जबकि 35,528 वाहनों का निर्यात हुआ।
विज्ञापन
पूरे साल का मुनाफा 22 फीसदी घटा
वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 22.69 फीसद की गिरावट के साथ 4,389.1 करोड़ रुपये रहा है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 5,677.6 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 2020 के 71,704.8 करोड़ रुपये की तुलना में गिरकर 66,571.8 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
45 रुपये प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश
सालभर के वित्तीय प्रदर्शन और अनिश्चित कारोबारी माहौल को देखते हुए कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 45 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।
एक्सिस बैंक को 2,677 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
इस बीच, निजी क्षेत्र की एक्सिस बैंक को जनवरी से मार्च की तिमाही अवधि में 2,677 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। फंसे हुए कर्ज यानी एनपीए को लेकर प्रोविजनिंग कम होने से बैंक को यह शुद्ध मुनाफा हुआ।
पिछले साल इसी तिमाही में हुआ 1387 करोड़ का घाटा
बैंक को पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,387.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक्सिस बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में बैंक को 20,213.46 करोड़ रुपये की कुल आमदनी हुई। जबकि, वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में यह 20,219.57 करोड़ रुपये रहा था।
पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में फंसे हुए कर्ज के बदले प्रोविजनिंग घटकर 3,294.98 करोड़ रुपये रह गई, जबकि 2019-20 की चौथी तिमाही में यह 7,730.02 करोड़ रुपये रही थी।