फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Market forces decide rupee value, RBI not worried about day-to-day fluctuation: Governor, News in hindi

RBI: 'बाजार तय करता है रुपये की कीमत, रोजाना उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं', रुपये की कीमत गिरने पर बोले गर्वनर

Sat, 08 Feb 2025 02:19 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 08 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

RBI: रुपये की कीमत गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि रुपये की कीमत बाजार तय करता है और केंद्रीय बैंक रोजाना उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं है।

विज्ञापन
Market forces decide rupee value, RBI not worried about day-to-day fluctuation: Governor, News in hindi
संजय मल्होत्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि रुपये की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बाजार की ताकतें तय करती हैं। केंद्रीय बैंक रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर चिंतित नहीं है।  
विज्ञापन


रुपये की कीमत को लेकर क्या है RBI का नजरिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई रुपये की कीमत को मध्यम और लंबी अवधि के नजरिए से देखता है।  
विज्ञापन


रुपये की कीमत गिरने पर बोले आरबीआई गवर्नर
रुपये की कीमत गिरने से महंगाई पर असर को लेकर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगर रुपया 5% तक गिरता है, तो घरेलू महंगाई दर पर 30-35 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) का असर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष के लिए विकास और महंगाई के अनुमान तय करते समय मौजूदा रुपये-डॉलर विनिमय दर को ध्यान में रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई आयकर नीति को मंजूरी दे दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह प्रस्ताव संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed