फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Manufacturing In India 4 month low activity in September companies buoyed by 12-month production know details

Manufacturing: विनिर्माण गतिविधियां सितंबर में 4 माह के निचले स्तर पर, 12 माह में उत्पादन को लेकर उत्साह

Thu, 02 Oct 2025 02:05 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 Oct 2025 02:05 AM IST
सार

देश में उत्पादन गतिविधियां घटने से विनिर्माण गतिविधियां चार माह के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि, कंपनियों ने आने वाले 12 माह में उत्पादन को लेकर उत्साह का अनुमान भी लगाया है।

विज्ञापन
Manufacturing In India 4 month low activity in September companies buoyed by 12-month production know details
भारत में मैन्युफैकचरिंग में गिरावट (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड इमेज

विस्तार

उत्पादन घटने से देश की विनिर्माण गतिविधियां सितंबर में चार महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। रोजगार सृजन एक साल के निचले स्तर पर आ गया है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त के 59.3 से घटकर सितंबर में 57.7 हो गया। यह मई के बाद से इस क्षेत्र की सेहत में सबसे कमजोर सुधार का संकेत देता है।

विज्ञापन


पीएमआई 50 से नीचे का मतलब गिरावट का संकेत
हालांकि कर राहत ने आने वाले वर्ष के लिए व्यावसायिक आशावाद को बढ़ावा दिया है। पीएमआई का 50 से ऊपर का मतलब विस्तार व 50 से नीचे का मतलब गिरावट का संकेत होता है। पीएमआई आंकड़ों ने विनिर्माण उद्योग में निरंतर वृद्धि को दर्शाया है। हालांकि गति थोड़ी घटी है।
विज्ञापन


अमेरिका से मांग में किसी भी गिरावट की भरपाई
दूसरी तिमाही के अंत में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डरों में वृद्धि देखी गई। भारतीय निर्माताओं को एशिया, यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व से मांग में सुधार दिखा। सितंबर में नए निर्यात ऑर्डर तेजी से बढ़े। इससे संकेत मिलता है कि दूसरे देशों की मांग टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिका से मांग में किसी भी गिरावट की भरपाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट लागत और बिक्री मूल्यों में तेजी से वृद्धि का संकेत
10 से 24 सितंबर के बीच हुए सर्वेक्षण में इनपुट लागत और बिक्री मूल्यों में तेजी से वृद्धि का संकेत दिखा है। श्रम, कच्चे माल और परिवहन पर अधिक खर्च ने उत्पादन की कीमतों में वृद्धि को बढ़ावा दिया।


12 महीनों में उत्पादन को लेकर उत्साह
भारतीय कंपनियों ने आने वाले 12 महीनों में उत्पादन के लिए उत्साह का अनुमान लगाया है। आत्मविश्वास का स्तर सात माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। भविष्य के उत्पादन की उम्मीदों से संकेत मिलता है कि सितंबर में व्यावसायिक आत्मविश्वास में बड़ी उछाल देखी गई, जो संभवतः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती से मांग में वृद्धि के बारे में आशावाद को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed