{"_id":"64f1a9a0a6d05b9bb40d1cc4","slug":"manufacturing-activities-in-india-gain-momentum-in-august-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMI: अगस्त 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में आई तेजी, उत्पादन में तीन साल में सबसे तेज वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PMI: अगस्त 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में आई तेजी, उत्पादन में तीन साल में सबसे तेज वृद्धि
Fri, 01 Sep 2023 02:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:37 PM IST
सार
PMI: एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स असोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के पीएमआई नतीजों ने अगस्त में देश के मैन्युफैक्चरिंग परिदृश्य की जीवंत तस्वीर पेश की है।डी लीमा ने कहा, "नए ऑर्डर और उत्पादन में मजबूत और तेज वृद्धि से पता चलता है कि यह क्षेत्र दूसरी तिमाही के आर्थिक विकास में एक मजबूत योगदान प्रदान करना चाहता है।"
विज्ञापन
मोटरसाइकिल निर्माण संयंत्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में विनिर्माण गतिविधियों में अगस्त में तेजी आई क्योंकि नए ऑर्डर और उत्पादन में करीब तीन साल में सबसे तेज दर से वृद्धि दर्ज की गई। एसऐंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में बढ़कर 58.6 पर पहुंच गया, जो जुलाई में 57.7 पर था।
विज्ञापन
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकोनॉमिक्स असोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के पीएमआई नतीजों ने अगस्त में देश के मैन्युफैक्चरिंग परिदृश्य की जीवंत तस्वीर पेश की है।डी लीमा ने कहा, "नए ऑर्डर और उत्पादन में मजबूत और तेज वृद्धि से पता चलता है कि यह क्षेत्र दूसरी तिमाही के आर्थिक विकास में एक मजबूत योगदान प्रदान करना चाहता है।"
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएमआई ने पूरे भारत में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति में मजबूत सुधार दिखाया है, क्योंकि अगस्त के दौरान लगभग तीन वर्षों में नए ऑर्डर और उत्पादन में सबसे तेज दर से वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है, "डेटा संग्रह के साढ़े 18 साल में कंपनियों ने बढ़ती मांग से निपटने के लिए खरीदारी का स्तर बढ़ाकर अपने इनपुट स्टॉक का पुनर्निर्माण करने में दूसरी सबसे तेज वृद्धि दिखाई है।" मूल्य के मोर्चे पर रिपोर्ट में कहा गया है कि लागत पर मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ा है लेकिन बिक्री शुल्क में धीमी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल की ओर से लगभग 400 निर्माताओं के पैनल में क्रय प्रबंधकों को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से संकलित किया गया है।