फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maharashtra’s economy expected to grow by 7.6 per cent in 2023-24: Economic Survey

Maharashtra: FY2023-24 में राज्य की वृद्धि दर 7.6% रह सकती है, अजित पवार ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वे

Thu, 27 Jun 2024 03:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जो वित्त मंत्रालय भी संभाल रहे हैं, ने राज्य का ताजा आर्थिक सर्वे 2023-24 गुरुवार को शुरू हुए मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया। आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य की वृद्धि दर 7.6% रह सकती है, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 6.8% थी।

विज्ञापन
Maharashtra’s economy expected to grow by 7.6 per cent in 2023-24: Economic Survey
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

देश की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देने वाले राज्य महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7.6% पर पहुंच सकती है। यह वृद्धि दर देश की अनुमानित वृद्धि दर 7.6% के अनुरूप है। राज्य के ताजा आर्थिक सर्वे में यह अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों से जुड़ा सेक्टर जो फिलहाल कमी की स्थिति से जूझ रहा है, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 1.9% की दर से विकसित हो सकती है। वहीं उद्योग क्षेत्र में 7.6% का इजाफा हो सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 8.8% रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जो वित्त मंत्रालय भी संभाल रहे हैं, ने राज्य का ताजा आर्थिक सर्वे 2023-24 गुरुवार को शुरू हुए मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया। आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य की वृद्धि दर 7.6% रह सकती है, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 6.8% थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक सर्वे के दस्तावेजों के अनुसार राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वर्तमान कीमतों पर 40,44,251 करोड़ रह सकती है। वहीं वास्तविक जीएसडीपी 24,10,898 करोड़ रहने का अनुमान है। जीएसडीपी एक निश्चित अवधि के दौरान खासकर एक वित्तीय वर्ष में किसी राज्य की सीमा के भीतर हुए कुल आर्थिक उत्पादन को दर्शाता है।


देश की नॉमिनल जीडीपी में महाराष्ट्र का सबसे अधिक 13.9% का योगदान है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2,52,389 रुपये थी, जो उससे पूर्व के वित्तीय वर्ष में 2,19,573 रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed