फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mahadev betting app': Mumbai police register FIR against 32 people for 'fraud' of Rs 15,000 crore

Mahadev Betting App: 15000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 08 Nov 2023 07:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 08 Nov 2023 07:17 PM IST
सार

Mahadev Betting App: मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 30वें कुर्ला कोर्ट के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (षडयंत्र), आईटी एक्ट (साइबर आतंकवाद) और गेंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपितों ने करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
Mahadev betting app': Mumbai police register FIR against 32 people for 'fraud' of Rs 15,000 crore
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने करीब 15000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। माटुंगा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार को एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और प्रमुख आरोपी रवि उप्पल और शुभम सोनी व अन्य के खिलाफ 2019 से धोखाधड़ी करने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 30वें कुर्ला कोर्ट के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 420(धोखाधड़ी), 120-बी(षडयंत्र), आईटी एक्ट (साइबर आतंकवाद) और गेंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपितों ने करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और एक कैश कुरियर के बयान से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एजेंसी के अनुसार महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अब तक 508 करोड़ रुपये दे चुके हैं। एजेंसी ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भाजपा ने एक शुभम सोनी का एक वीडियो जारी जारी किया जिसमें वह कह रहा है कि वह एप का मालिक था और उसके पास छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये देने के प्रमाण हैं। बीते 5 नवंबर को केंद्र ने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि ईडी के अनुरोध पर महादेव बेटिंग एप और रेड्डीयन्नाप्रेस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। यह कदम छत्तीसगढ़ में महादेव एप और अवैध बेटिंग एप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी के छापों के बाद उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed