फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG price in India is highest in the world In case of petrol diesel country is at this position

एलपीजी भारत में सबसे महंगी: पेट्रोल-डीजल के मामले में इस पायदान पर देश, कमाई का बड़ा हिस्सा होता है खर्च

Fri, 08 Apr 2022 07:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मार्केट में करेंसीज की परचेजिंग पावर की बात करें, तो वर्तमान में भारत में प्रति लीटर एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही पेट्रोल के मामले में भारत तीसरे पायदान पर है और डीजल पर महंगाई के मामले में देश का स्थान आठवां है। 

विज्ञापन
LPG price in India is highest in the world In case of petrol diesel country is at this position
दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी भारत में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत में साफ दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल हो, खाने-पीने का सामान हो या फिर एलपीजी सभी के दाम में इजाफे ने आम आदमी के बोझ को बढ़ा दिया है। अब एक रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं वे चौंकाने वाले हैं। दरअसल, दुनियाभर में सबसे महंगी एलपीजी गैस भारत में है। 

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
रिपोर्ट में कहा गया है कि एक महीने से ज्यादा समय से जारी रूस और यूक्रेन के बीच जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है। वैसे तो इसका असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है, लेकिन भारत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। शुक्रवार को एमपीसी की बैठक के नतीजों को बताते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते देश में महंगाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। यहां बता दें कि देश में बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल समेत एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में जोरदार इजाफा हुआ है। घरेलू मार्केट में करेंसीज की परचेजिंग पावर की बात करें, तो वर्तमान में भारत में प्रति लीटर एलपीजी की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


पेट्रोल के मामले में तीसरे नंबर पर 
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां एलपीजी पर महंगाई के मामले में भारत पहले पायदान पर है, तो पेट्रोल के मामले में यह टॉप-3 में शामिल है। दुनियाभर में सबसे महंगा पेट्रोल जिन देशों में है , उस सूची में भारत तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा डीजल की बात करें तो भारत डीजल में महंगाई के मामले में आठवें स्थान पर मौजूद है। इसमें कहा गया है कि भारतीय लोग ईंधन के मामले में ज्यादा खर्च करते हैं और उन्हें अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी, पेट्रोल और डीजल समेत अन्य ईंधन पर करना पड़ता है। रिपोर्ट की मानें तो आम आदमी अपनी रोजना कमाई का चौथाई हिस्सा पेट्रोल पर खर्च कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों में खर्च कम
रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल एक्सचेंज रेट पर कीमत की तुलना करें तो पता चलता है कि अलग-अलग देशों में अलग-अलग करेंसीज की परचेजिंग पावर अलग-अलग होती है। इसके अलावा हर देश में कमाई का स्तर भी अलग-अलग होता है। यही वजह है कि पश्चिमी देशों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत लोगों की अपनी रोजाना की आय का मामूली सा हिस्सा खर्च करना होता है, वहीं भारतीयों को रोजाना की औसत आय का एक चौथाई हिस्सा गंवाना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये बड़ी वजह है कि ईंधन की कीमतों में तेजी का असर भी अलग-अलग देशों में अलग-अलग होता है।

भारत-अमेरिका में तुलना
परचेसिंग पावर पैरिटी के हिसाब से भारत में एक लीटर पेट्रोल का भाव करीब 1.5 डॉलर होता है। इस हिसाब से अमेरिका में 1.5 डॉलर की कीमत में बहुत कम सामान खरीदा जा सकता है, क्योंकि वहां लोगों की औसत आमदनी बहुत अधिक है। जबकि, भारत में इस रकम में या कहें करीब 120 में अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से जहां भारत में एलपीजी का भाव दुनिया में सबसे ज्यादा है, वहीं भारत के बाद तुर्की, फिजी, मेलडोवा और फिर यूक्रेन का नंबर आता है। स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा और यूके में एलपीजी गैस की कीमत लोगों की परचेसिंग पावर की तुलना में बहुत कम है।

भारत में एलपीजी की कीमत
गौरतलब है कि भारत में रसोई में उपयोग होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम में हाल ही में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद फिलहाल, देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.50 रुपये का हो गई है। इस वृद्धि के बाद कई बड़े शहरों में सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये को पार कर गई है और पटना में इस समय 1048 रुपये यानी सबसे महंगा घरेलू गैस सिलेंडर हो गया है। तेल कंपनियों को तर्क है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते उपजे हालातों को असर सप्लाई पर पड़ा है और यही कारण है कि हम कीमतों में वृद्धि करने को मजबूर हुए हैं।


पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
शुक्रवार की बात करें तो तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है। लेकिन इससे पहले 22 मार्च से लगातार इसमें इजाफा देखने को मिल रहा था। बीते 18 दिनों में 14 दिन इनके दाम में बढ़ोतरी की गई है और इस अवधि में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये महंगा हो चुका है। ताजा रेट की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed