फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG Cylinder Price Hike Know Commercial Cylinder New Rates News and Updates

LPG Price: चुनाव परिणामों से पहले गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कीमतों में कितने रुपये का हुआ बदलाव

Fri, 01 Dec 2023 09:36 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Dec 2023 09:36 AM IST
सार

LPG Price: देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 रुपए की बढ़त की गई है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए से बढ़कर 1796.50 रुपए पर आ गए हैं।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Hike Know Commercial Cylinder New Rates News and Updates
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : Social Media

विस्तार

3 दिसंबर को आने वाले देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। 15 दिन के बाद ही  कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देश के चारों महानगरों में मामूली इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 रुपए की बढ़त की गई है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए से बढ़कर 1796.50 रुपए पर आ गए हैं।

विज्ञापन


जबकि मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 रुपए इजाफा हुआ है और कीमतें 1885.50 रुपए से बढ़कर 1908 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 26.5 रुपए का इजाफा हुआ है और दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए पर आ गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 16 नवंबर के दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। उससे पहले एक नवंबर के दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम देश की राजधानी दिल्ली में 2000 रुपए के काफी करीब पहुंच गए थे। बता दें कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार अगस्त महीने के आखिरी दिन बदलाव किया गया था जब सरकार ने इसकी कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed