फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   there are 427 crorepati candidates, congress leads the race

दूसरे चरण में 427 प्रत्याशी हैं करोड़पति, कांग्रेस के तीन उम्मीदवार सबसे आगे

Tue, 16 Apr 2019 02:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Apr 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
there are 427 crorepati candidates, congress leads the race

दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण के लिए कुल 427 ऐसे प्रत्याशी खड़े हैं, जिनकी सालाना कमाई एक करोड़ से अधिक है। हालांकि इस लिस्ट में प्रथम तीन स्थान कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवार सबसे आगे हैं, जिनकी संपत्ति 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

विज्ञापन

औसत संपत्ति 3.9 करोड़ रुपये 

इन उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.9 करोड़ रुपये है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 1644 में से 1590 उम्मीदवारों में करीब 27 फीसदी यानी 423 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है। सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशियों की है। कांग्रेस के 53 में से 46 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है।

विज्ञापन

there are 427 crorepati candidates, congress leads the race
वसंताकुमार - फोटो : Social media

कांग्रेस के इन तीन प्रत्याशियों की संपत्ति 300 करोड़ के पार

दूसरे चरण के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर कांग्रेस पार्टी के एच वसंताकुमार हैं। वसंताकुमार तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 417 करोड़ रुपये है।

दूसरे नंबर पर बिहार के पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उदय सिंह हैं। एच वसंताकुमार के बाद वे सबसे ज्यादा पैसे वाले उम्मीदवार हैं। नामांकन हलफनाने के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपये है। 

तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी डीके सुरेश का नाम आता है। सुरेश कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 338 करोड़ रुपये है।

there are 427 crorepati candidates, congress leads the race
dmk aiadmk - फोटो : social media

सबसे ज्यादा करोड़पति एआईडीएमके के प्रत्याशी

लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार एआईडीएमके से हैं जिसके सभी 22 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसके बाद डीएमके के 24 में से 23 प्रत्याशी, भाजपा के 51 में से 45 प्रत्याशी और कांग्रेस के 53 में से 46 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इस प्रत्याशी के पास है केवल नौ रुपये की संपत्ति

हिंदुस्तान जनता पार्टी के सोलापुर (महाराष्ट्र) से उम्मीदवार श्रीवेकंटेश्वर महा स्वामी जे के पास केवल नौ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद राजेश पी और राजा एन जो तमिलनाडु से निर्दलीय उम्मीदवार हैं उनकी संपत्ति मात्र 100 रुपये है। 16 प्रत्याशियों की संपत्ति शून्य है। 

विज्ञापन

there are 427 crorepati candidates, congress leads the race
दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान - फोटो : Amar Ujala

41 प्रत्याशियों की है एक करोड़ से ज्यादा आय

करीब 41 प्रत्याशियों की सालाना आय एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। वसंतकुमार एच की सालाना आय 28 करोड़ रुपये है। इसके बाद भाजपा के कर्नाटक के हसन लोकसभा सीट से उम्मीदवार मंजू ए की कमाई 12 करोड़ रुपये है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बसपा के अमरावती से प्रत्याशी अर्जुन मोतीरामजी वानखेड़े हैं जिनकी सालना कमाई चार करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

13 फीसदी ने नहीं दी है पैन की जानकारी

13 फीसदी प्रत्याशियों ने अपने पैन कार्ड की जानकारी नहीं दी है। वहीं 58 फीसदी ने अपनी आयकर डिटेल नहीं दी है। एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 52 प्रत्याशी भी इस सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed