फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lavish Lifestyle, Mounting Debt: Kolkata Police Unravel Shocking Triple Murder Mystery

Kolkata: क्या कर्ज के चक्रव्यूह के कारण गईं तीन जानें? कोलकाता मामले में सामने आ रहा चौंकाने वाला सच

Mon, 24 Feb 2025 02:34 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Feb 2025 02:34 PM IST
सार

Kolkata: कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर को हिला दिया है। 19 फरवरी को एक नाबालिग और दो महिलाओं के शव उनके घर से बरामद किए गए थे और अब पुलिस इस सनसनीखेज मामले की परतें खोलने में जुटी है। पुलिस को पता चला है कि परिवार पर भारी कर्ज था और आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार के सदस्य एक आलीशान जीवनशैली जी रहे थे। इस मामले में पुलिस से जुड़े सूत्रों के हवाले से क्या अटकलें लगाई जा रही हैं, आइए जानें।

विज्ञापन
Lavish Lifestyle, Mounting Debt: Kolkata Police Unravel Shocking Triple Murder Mystery
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने पूरे शहर को हिला दिया है। 19 फरवरी को एक नाबालिग और दो महिलाओं के शव उनके घर से बरामद किए गए थे और अब पुलिस इस सनसनीखेज मामले की परतें खोलने में जुटी है। पुलिस को पता चला है कि परिवार पर भारी कर्ज था और आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार के सदस्य एक आलीशान जीवनशैली जी रहे थे। पुलिस से जुड़े सूत्रों के हवाले से रविवार को जानकारी सामने आई। खबर है कि, पुलिस उन दो महिलाओं के पतियों को हिरासत में ले सकती है। ये दोनों फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

हादसे के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं दोनों महिलाओं के पति

एक गंभीर सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती दोनों व्यक्ति, प्रसून डे और प्रणय डे, सगे भाई हैं और उन पर 19 फरवरी की सुबह आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नियों और उनमें से एक की बेटी की हत्या करने का संदेह है। हालांकि, उनकी आत्महत्या की मंशा पूरी नहीं हो सकी क्योंकि जिस वाहन में वे यात्रा कर रहे थे वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसके बाद दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन

19 फरवरी की सुबह कोलकाता स्थित एक घर से बरामद किए गए थे तीन शव

कोलकाता पुलिस के यातायात विभाग ने 19 फरवरी की सुबह कोलकाता के पूर्वी बाहरी इलाके में तेंगरा स्थित दोनों भाइयों के आवास से दो महिलाओं और नाबालिग के शव बरामद किए थे। पुलिस उस दौरान दुर्घटना की जांच करने के लिए वहां पहुंची थी। दोनों भाइयों पर दो महिलाओं और नाबालिग की हत्या का संदेह सामने आया है। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की संभावना को खारिज कर दिया गया है। शुरुआत में उनके आत्महत्या करने के कयास लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमड़े के सामान का कारोबार करता था डे परिवार

कोलकाता पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि चमड़े के सामान का कारोबार करने वाले डे परिवार पर भारी कर्ज हो गया था, जिसके कारण दोनों भाइयों ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिवार के कुछ करीबी सहयोगियों से जांच और पूछताछ में यह भी पता चला है कि भारी कर्ज के बावजूद दोनों भाइयों ने अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली में कोई कमी नहीं की, जिसके कारण कर्ज बढ़ता गया। जिन दो महिलाओं की हत्या की आशंका है, उनके नाम रोमी डे और सुदेशना डे हैं। रोमी जहां प्रसून डे की पत्नी है, वहीं दूसरी महिला प्रणय डे की पत्नी है। नाबालिग दोनों भाइयों में से एक की बेटी थी। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार हत्या के दिन घर में लगी सभी सीसीटीवी मशीनें बंद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed