{"_id":"6088cce477850a6aba6b9762","slug":"last-week-in-terms-of-business-was-the-worst-in-a-year-according-to-nomura-japans-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमुरा: कारोबार के लिहाज से पिछला सप्ताह एक साल में सबसे खराब रहा ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नोमुरा: कारोबार के लिहाज से पिछला सप्ताह एक साल में सबसे खराब रहा
Wed, 28 Apr 2021 08:18 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:18 AM IST
सार
- 75.9 अंक पर पहुंचा कारोबारी भरोसे का सूचकांक 8.5 प्रतिशत अंक घटकर
- नोमुरा का कहना है भारत में कई इलाकों में स्थानीय लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू के माहौल से कारोबार काफी प्रभावित हुआ है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का असर अब कारोबारी गतिविधियों पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह एक साल के कारोबारी इतिहास में सबसे खराब रहा। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि बढ़ते संक्रमण के बीच जब आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में कारोबारी गतिविधियों में गिरावट से अर्थव्यवस्था पर संकट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
75.9 अंक पर पहुंचा कारोबारी भरोसे का सूचकांक 8.5 प्रतिशत अंक घटकर
नोमुरा का कहना है कि भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में स्थानीय लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू का माहौल है। इससे कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
यही वजह है कि भारत का बिजनेस रिजंप्शन सूचकांक 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 8.5 अंक गिरकर 75.9 पर पहुंच गया। सूचकांक में गिरावट का कारण आने जाने पर लगी पाबंदी है। उधर, गूगल के रिटेल एंड रीक्रिएशन और वर्कप्लेस मोबिलिटी सूचकांक में भी पिछले सप्ताह 11 अंक एवं 13 अंक की गिरावट रही।
विज्ञापन