{"_id":"625ea814476af90f212aba63","slug":"kotak-mahindra-bank-revises-mclr-on-loans-after-hike-by-sbi-and-axis-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन हुआ महंगा: एसबीआई और एक्सिस के बाद अब इस बैंक ने एलसीएलआर में किया इजाफा, जानें कितना बढ़ा बोझ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
लोन हुआ महंगा: एसबीआई और एक्सिस के बाद अब इस बैंक ने एलसीएलआर में किया इजाफा, जानें कितना बढ़ा बोझ
Tue, 19 Apr 2022 05:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:46 PM IST
सार
Kotak Mahindra Bank Revises MCLR: भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एमसीएलआर में इजाफा कर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, बदली हुई दरें 16 अप्रैल 2022 से लागू होंगी।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एक्सिस बैंक ने हाल ही में मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में इजाफा कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था, अब एक और बैंक ने बड़ा कदम उठाते हुए ग्राहकों पर बोझ बढ़ाया है। दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एमसीएलआर में इजाफा किया है। यानी अब इस बैंक से होम-ऑटो और पर्सनल लोन लेना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
बदलाव के बाद नई दरें
कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक रात की अवधि के लिए एमसीएलआर 6.65 फीसदी और एक महीने के लिए 6.90 फीसदी हो गई है। तीन महीने की अवधि के लिए इसे बढ़ाकर 6.95 फीसदी और छह महीने के लिए इसे 7.25 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.40 फीसदी और दो व तीन साल के लिए क्रमश: 7.70 और 7.90 कर दिया गया है। नई दरें 16 अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन
एसबीआई-एक्सिस ने भी बढ़ाईं दरें
इससे पहले सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। एसबीआई ने जहां एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया था। इसके अलावा एक्सिस बैंक ने भी एमसीएलआर में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब इसके अगले ही दिन मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक ने ये फैसला किया है। बता दें कि आरबीआई ने इस बार भी रेपो दरों को यथावत रखा था।
विज्ञापन
एसबीआई की नई दरें इस प्रकार
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बदलाव के बाद एक रात की अवधि से तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर की दरें 6.65 फीसदी की जगह 6.75 फीसदी हो जाएंगी। वहीं छह माह के लिए बढ़क 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। दो और तीन साल के लिए इस वृद्धि के साथ एमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा।