फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   kfc pizza hut operator devyani international ipo opens next week Know price band

Devyani International IPO: चार अगस्त को खुलेगा पिज्जा हट, केएफसी चलाने वाली इस कंपनी का इश्यू, जानिए इसका प्राइस बैंड

Fri, 30 Jul 2021 02:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 30 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (DIL) का आईपीओ  चार अगस्त 2021 को खुलेगा। यह छह अगस्त को बंद होगा।

विज्ञापन
kfc pizza hut operator devyani international ipo opens next week Know price band
kfc pizza hut devyani international ipo dates - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले साल में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। अब निवेशकों के लिए भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (DIL) का आईपीओ खुलने जा रहा है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए चार अगस्त 2021 को खुलेगा और निवेशक इसमें छह अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 86-90 रुपये तय किया गया है। इस साल बर्गर किंग इंडिया और बार्बेक्यू नेशन के बाद यह किसी रेस्टोरेंट चेन का तीसरा आईपीओ होगा।

विज्ञापन


1,838 करोड़ रुपये का होगा आईपीओ 
आईपीओ 1,838 करोड़ रुपये का होगा और इसके तहत 440 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। बिक्री की पेशकश के तहत डनअर्न इन्वेस्टमेंट्स (मॉरिशस) प्राइवेट लिमिटेड और प्रवर्तक आरजे कॉर्प कुल 15,53,33,330 शेयर बेचेंगे। डनअर्न इन्वेस्टमेंट्स 6,53,33,330 इक्विटी शेयरों को बेचने जा रहा है, और आरजे कॉर्प बिक्री के लिए प्रस्ताव के माध्यम से नौ करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। कंपनी ने अपने आईपीओ के 5.5 लाख इक्विटी शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए हैं। डनअर्न टेमासेक होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।
विज्ञापन


कम से कम 165 इक्विटी शेयरों के लिए कर सकते हैं निवेश
निवेशक कम से कम 165 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 165 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कुल ऑफर का 75 फीसदी तक योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी कर्ज चुकाने में करेगी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल 
आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने 357.8 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी। साथ ही कारोबार की दूसरी जरूरतों को पूरा करने में राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है। मालूम हो कि देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड स्विगी पर सूचीबद्ध होने वाली सबसे पहली क्विक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी है। इसके अलावा यह जोमैटो पर भी सूचीबद्ध है। 


कंपनी के 155 शहरों में 655 स्टोर
मौजूदा समय में कंपनी के 155 शहरों में 655 स्टोर हैं। इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह यम ब्रांड्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। यम ब्रांड्स पिज्जा हट, केएफसी और टैको बेल जैसे कई ब्रांडों को भारत में चलाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed