फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Karnataka CM seeks appointment with FM Sitharaman to discuss NABARD loan 'reduction'

Karnataka: नाबार्ड की ऋण कटौती पर चर्चा के लिए वित्त मंत्री से बात करना चाहते हैं सीएम सिद्धारमैया, मांगा समय

Wed, 20 Nov 2024 03:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 20 Nov 2024 03:01 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि दिल्ली में नंदिनी उत्पादों को पेश किया जा रहा है, इसलिए मैं वहां जा रहा हूं। मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का समय मांगा है, क्योंकि इस साल राज्य को नाबार्ड से मिलने वाला कर्ज कम कर दिया गया है। पिछले साल 5,600 करोड़ रुपये दिए गए थे, इस साल 2,340 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 58 प्रतिशत की कटौती की गई है। कर्नाटक सीएम और क्या बोले, आइए विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Karnataka CM seeks appointment with FM Sitharaman to discuss NABARD loan 'reduction'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से राज्य को मिलने वाली ऋण राशि में इस साल की गई ‘‘कटौती’’ पर चर्चा के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का समय मांगा है। मुख्यमंत्री आज (बुधवार) रात राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘दिल्ली में नंदिनी उत्पादों को पेश किया जा रहा है, इसलिए मैं वहां जा रहा हूं। मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का समय मांगा है, क्योंकि इस साल राज्य को नाबार्ड से मिलने वाला कर्ज कम कर दिया गया है। पिछले साल 5,600 करोड़ रुपये दिए गए थे, इस साल 2,340 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 58 प्रतिशत की कटौती की गई है।’’
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नाबार्ड वित्त मंत्रालय के अधीन आता है और ‘‘मैं उनसे अनुरोध करूंगा।’’ इस यात्रा के दौरान कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे कल शाम तक (राज्य में) लौटना होगा। अगर मुझे समय मिला तो मैं उनसे मिलूंगा।’’ सिद्धारमैया बृहस्पतिवार को दिल्ली में नंदिनी दुग्ध उत्पादों को पेश करने वाले हैं। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन अपने दुग्ध उत्पादों को ‘नंदिनी’ ब्रांड के तहत बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed