Air Fare: बीते दिनों हवाई किराये में क्यों हुई थी बढ़ोतरी? सिंधिया ने बताई वजह; बोले- अब 64% तक की आई गिरावट
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- नागर विमानन क्षेत्र में दो सीजन होते हैं एक हाई सीजन और दूसरा लो सीजन। हवाई यात्रा के मामले में पिकअप का सीजन था इस बीच, हमारी एक एयरलाइन का परिचालन बंद हो गया। इसलिए, इससे दबाव बढ़ गया और अतिरिक्त मांग होने के कारण कीमतें बढ़ीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में हवाई किराए में वृद्धि पर बात की। उन्होंने कह, "दो कारणों से हवाई किराए में वृद्धि हुई थी। नागरिक उड्डयन एक सीजनल क्षेत्र है। नागर विमानन क्षेत्र में दो सीजन होते हैं एक हाई सीजन और दूसरा लो सीजन। हवाई यात्रा के मामले में पिकअप का सीजन था इस बीच, हमारी एक एयरलाइन का परिचालन बंद हो गया। इसलिए, इससे दबाव बढ़ गया और अतिरिक्त मांग होने के कारण कीमतें बढ़ी। हालांकि बीते पांच तारीख को बैठक के बाद चीजें सुधरीं। पिछले 10 दिनों में किराये में 16-64 प्रतिशत की कमी आई है।"
#WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia speaks on the recent airfare rise; says, "...There was a rise in airfare due to two reasons. Civil Aviation is a seasonal sector. We have high season and low seasons. That was a high season effect. Meanwhile, operation of one… pic.twitter.com/O5LNRiYLFc
— ANI (@ANI) June 20, 2023विज्ञापन
इससे पहले नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरबस के साथ 500 ए320 विमान खरीदने के इंडिगो के समझौते को भारत के लिए मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि इस निवेश से भारत के भीतर रोजगार के अवसरों के संदर्भ में उपयोगी परिणाम मिलेंगे।
#WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya M. Scindia speaks on IndiGo placing an order for 500 Airbus A320 Family aircraft
"India has set another landmark with this largest-ever recorded order by a carrier with any aircraft manufacturer in the world...Every dollar invested… pic.twitter.com/7OVkBGAXBD— ANI (@ANI) June 20, 2023