{"_id":"66292646bd07f6e47903863a","slug":"jpmorgan-ceo-dimon-heaps-praise-on-indian-pm-says-modi-has-done-an-unbelievable-job-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"JPMorgan: 'मोदी ने भारत में किया है अविश्वसनीय काम', जेपी मॉर्गन के सीईओ ने की पीएम की तारीफ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
JPMorgan: 'मोदी ने भारत में किया है अविश्वसनीय काम', जेपी मॉर्गन के सीईओ ने की पीएम की तारीफ
Wed, 24 Apr 2024 09:03 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:03 PM IST
सार
JPMorgan: वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेमी डिमन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वे 'अविश्वसनीय' काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : x/BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका स्थित बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के प्रमुख जेमी डिमन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आबादी के एक बड़े हिस्से को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा, 'मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है।
वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेमी डिमन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर 'अविश्वसनीय' काम कर रहे हैं।
डिमन ने मंगलवार को यहां 'इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क' के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ''मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है... उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।''
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ''उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली है, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है, वे पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह आदमी भी उतना ही सख्त है। मैं सोचता हूं कि बदलाव के लिए सख्त होना होगा। आप जानते हैं कि वह नौकरशाही के कुछ हिस्सों में बदलाव ला रहे हैं।''
डिमन ने हाल के दिनों में मोदी द्वारा किए गए सुधारों की तारीफ करते हुए कहा, ''उन्होंने यह असाधारण व्यवस्था शुरू की है कि हर नागरिक को हाथ, आंख या उंगली के जरिये चिह्नित किया जाता है। उन्होंने 70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले हैं। उनके भुगतान सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित हो रहे हैं।''
उन्होंने पुरानी नौकरशाही ढांचों को तोड़ने के लिए मोदी को सख्त बताते हुए कहा, ''हमें यहां (अमेरिका में) भी इस सख्ती की थोड़ी जरूरत है।'' डिमन ने भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी तारीफ की, और कहा कि इसने विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई कर प्रणालियों में अंतर से होने वाले भ्रष्टाचार को दूर किया है।