फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   JP Morgan expressed confidence in emerging markets, India among top countries

JP Morgan: जेपी मॉर्गन ने उभरते बाजारों पर जताया भरोसा, भारत को निवेश के लिए बेहतर देशों में किया गया शामिल

Mon, 26 May 2025 02:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 May 2025 02:23 PM IST
सार

JP Morgan: जेपी मॉर्गन ने विकसित बाजारों की तुलना में उभरते बाजारों को निवेश के लिए ज्यादा बेहतर माना है। चीन को छोड़कर बाकी उभरते बाजारों में 2% की वृद्धि दर्ज हुई है। अमेरिकी निवेश बैंकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
JP Morgan expressed confidence in emerging markets, India among top countries
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

वैश्विक निवेश कंपनी जेपी मॉर्गन ने भारत को निवेश के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक माना है। जेपी मॉर्गन ने उभरते बाजारों (EM) के प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक करते हुए उन्हें "ओवरवेट" रेटिंग दी है यानी निवेश के लिए बेहतर माना गया है । इसमें भारत सहित फिलीपींस, ब्राजील, चिली, ग्रीस, पोलैंड और यूएई में शामिल है। इसके अलावा चिली और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उभरते बाजारों में 2% की वृद्धि हुई

रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों ने 2021 से अब तक विकसित बाजारों की तुलना में 40% कम प्रदर्शन किया है। हालांकि अब हालात बदल रहे हैं और इसे देखते हुए नजरिया भी बदला है। 2025 में अब तक उभरते बाजारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। चीन को छोड़कर दूसरे उभरते बाजारों में साल दर साल 2% की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव से उभरते बाजारों को फायदा 

अमेरिका की चीन पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ के बाद से चीनी शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एक हफ्ते से भी कम समय में 13% की गिरावट आई। हालांकि, चीन ने अमेरिका के साथ 90-दिवसीय अस्थायी व्यापार समझौते के बाद ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने टैरिफ में 115% कटौती की। फिलहाल अमेरिका, चीनी सामानों पर 30% टैरिफ लगा रहा है। वहीं चीन, अमेरिकी सामानों पर 10% टैरिफ लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरिफ पर अमेरिकी रुख से उभरते बाजारों में होगा बेहतर कारोबार

जेपी मॉर्गन का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर 90 दिनों में सुलह होने वाली नहीं है। यदि 90 दिनों के बाद अमेरिका आक्रामक रुख अपनाता है तो उभरते बाजारों में बेहतर कारोबार होगा। रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें तो खनन क्षेत्र ने इस अवधि के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। उभरते बाजारों को खनन क्षेत्र से अतिरिक्त सहारा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed