फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   JioMart ropes in Mahendra Singh Dhoni as Brand Ambassador ahead of JioUtsav

JioMart: जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर बने क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कही ये बात

Fri, 06 Oct 2023 12:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Oct 2023 12:52 PM IST
सार

JioMart: जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने कहा, "हमें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी में एक आदर्श फिट मिला है। उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा नया अभियान अपने प्रियजनों के साथ जीवन और इसके सभी विशेष क्षणों का जश्न मनाने का असवर देता है।

विज्ञापन
JioMart ropes in Mahendra Singh Dhoni as Brand Ambassador ahead of JioUtsav
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा।

विज्ञापन


जियोमार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप वरगंती ने कहा, "हमें अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी में एक आदर्श फिट मिला है। उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह विश्वास, विश्वसनीयता और आश्वासन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा नया अभियान अपने प्रियजनों के साथ जीवन और इसके सभी विशेष क्षणों का जश्न मनाने का असवर देता है। 'खरीदारी' इस उत्सवों के दौरान एक एक अभिन्न अंग होता है। वर्तमान में गैर-मेट्रो क्षेत्रों से हमारी कुल बिक्री का लगभग 60% हिस्सा आता है।
विज्ञापन


जियोमार्ट ने हमेशा क्षेत्रीय कारीगरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है। प्लेटफॉर्म वर्तमान में 1000+ कारीगरों के साथ काम करता है, जो 1.5 लाख अद्वितीय उत्पादों को बेचता है। दरअसल, कैंपेन शूट के तहत वरगंती ने बिहार की पुरस्कार विजेता कलाकार अंबिका देवी की ओर से बनाई गई मधुबनी पेंटिंग धोनी को भेंट की। यह दर्शाता है कि जियोमार्ट का ध्यान न केवल ग्राहकों को उत्पादों और सर्वोत्तम अनुभव पेशकश करना है बल्कि लाखों कारीगरों और एसएमबी को आसानी से व्यवसाय करने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "मैं उन मूल्यों को दृढ़ता से प्रतिध्वनित करता हूं, जियोमार्ट एक घरेलू ई-कॉमर्स ब्रांड है, वे भारत में डिजिटल खुदरा क्रांति का समर्थन करने के उद्देश्य से प्रेरित हैं। भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का जियो उत्सव अभियान भारत और उसके लोगों के उत्सव के लिए एक श्रद्धांजलि है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed