फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jet Airways founder Goyal applications for checkup by personal doctor home cooked food rejected by PMLA court

झटका: पीएमएलए कोर्ट से जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की याचिका खारिज, इन मांगों को ठुकराया

Mon, 18 Sep 2023 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Sep 2023 09:16 PM IST
सार

नरेश गोयल कैनरा बैंक में 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Jet Airways founder Goyal applications for checkup by personal doctor home cooked food rejected by PMLA court
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत से जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को करारा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने निजी चिकित्सक से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जेल के अंदर घर का बना खाना मुहैया कराने की मांग की थी। हालांकि, विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए जेल के अंदर उचित बिस्तर मुहैया कराने की उनकी याचिका स्वीकार कर ली।

विज्ञापन


दरअसल, गोयल कैनरा बैंक में 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष न्यायाधीश ने उनकी दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रतिदिन आरोपी की गहन जांच करेंगे। यदि कोई दिक्कत हुई तो तत्काल कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या है नरेश गोयल के खिलाफ पूरा मामला?

  • गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सितंबर को लंबी पूछताछ के बाद धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। धनशोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर आधारित है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीबीआई ने केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में ठप हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज, गोयल, उनकी पत्नी और एयरलाइन के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 
  • केनरा बैंक की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। बैंक ने कहा है कि उसने जेट एयरवेज को 848. 86 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed