Jeremy Hunt: ब्रिटिश वित्त मंत्री ने कहा- हम मंदी से जूझ रहे, टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा की
Jeremy Hunt: चांसलर जेरेमी हंट ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ऑटम स्टेटमेंट पेश किया जिसकी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सराहना की है। बता दें कि वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने यह स्टेटमेंट ऐसे समय में जारी किया जब पूर्ववर्ती लिज ट्रस सरकार के दौरान पेश किए गए मिनी बजट के कारण सरकार को बड़ा झटना झटका झेलना पड़ा था।
विस्तार
ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने गुरुवार को कर वृद्धि से लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले अपने बहुप्रतीक्षित आपातकालीन बजट का खुलासा किया। इस दौरान ब्रिटिश वित्त मंत्री ने कहा कि देश वर्तमान में मंदी के दौर से गुजर रहा है और फिलहाल अर्थव्यवस्था में और सिकुड़न आ सकती है।
चांसलर जेरेमी हंट ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ऑटम स्टेटमेंट पेश किया जिसकी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सराहना की है। बता दें कि वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने यह स्टेटमेंट ऐसे समय में जारी किया जब पूर्ववर्ती लिज ट्रस सरकार के दौरान पेश किए गए मिनी बजट के कारण सरकार को बड़ा झटना झटका झेलना पड़ा था। बजट के साथ स्वतंत्र इकाई ओबीआर (ऑफिस फॉर बजट रिस्पॉनसिबलिटी) की एक रिपोर्ट भी जारी की गई है जिसके अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष होने से ऊर्जा की कीमतें बेतहाशा बढ़ी है, इससे अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान हुआ है। अर्थव्यवस्था में वर्ष 2024 तक सुधार की संभावना नहीं है।
वित्त मंत्री ने कहा कि फिलहाल पूरी दुनिया उर्जा संकट, मुद्रस्फीति संकट और आर्थिक संकट से जूझ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे नए प्लान से जो कि आर्थिक स्थिरता, विकास और जन सेवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, हम इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। अपनी योजना में हम जो कठिन निर्णय लिए हैं, उनकी मदद से हम अपनी सार्वजनिक वित्तीय स्थिति को मजबूत कर सकेगे। ऐसा करते हुए मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के साथ-साथ नौकरियाें को भी बचा सकेगे।