फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos to sell up to 50 million Amazon shares

Amazon: अमेजन के पांच करोड़ शेयर बेचेंगे जेफ बेजोस, कितनी है इन शेयरों की वैल्यू; कब तक पूरी होगी प्रक्रिया

Sat, 03 Feb 2024 12:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

Amazon: कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद बीती तिमाही में अमेजन की ऑनलाइन बिक्री में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। बीते साल अमेजन के शेयरों में 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी थी और इसने बेंचमार्क इंडेक्स एसएंडपी 500 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Jeff Bezos to sell up to 50 million Amazon shares
jef bezos - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अगले 12 महीनों में कंपनी के 50 मिलियन (5 करोड़) शेयरों को बेचने की योजना बना रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 171.8 डॉलर प्रति शेयर की मौजूदा कीमत पर अमेजन के इन शेयरों की कुल वैल्यू 8.6 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन


कंपनी की एक नई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों की यह बिक्री योजना पिछले साल 8 नवंबर को शुरू की गई थी और यह प्रक्रिया 31 जनवरी, 2025 तक पूरी हो जाएगी। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक बिक्री दर्ज करने के बाद अमेजन के शेयर शुक्रवार को लगभग 8% चढ़ गए।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद बीती तिमाही में अमेजन की ऑनलाइन बिक्री में सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। बीते साल अमेजन के शेयरों में 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी थी और इसने बेंचमार्क इंडेक्स एसएंडपी 500 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया था। बेजोस ने 1994 में अमेजन की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बेजोस वर्तमान में 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दूसरी  ओर, जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने भी पिछले साल अमेजन में अपने 25% शेयर (6.53 करोड़ शेयर) बेटे थे। अब उनकी अमेजन में हिस्सेदारी घटकर 1.9 प्रतिशत रह गई है।


शादी के 25 साल बाद 2019 में जेफ बेजोस और मैकेंजी ने तलाक का एलान किया था। जिसके बाद मैकेंजी स्कॉट को अमेजन में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली थी, कीमत उस दौरान 36 अरब डॉलर थी। यह हिस्सेदारी हासिल होने के बाद मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गईं थी। हालांकि, साल 2019 में मैकेंजी ने अपनी आधी संपत्ति दान करने का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed