{"_id":"6727938dc9b944a347026165","slug":"jeff-bezos-sells-over-three-billion-dollar-amazon-shares-becomes-second-richest-person-in-the-world-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jeff Bezos: जेफ बेजोस ने अमेजन के तीन अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Jeff Bezos: जेफ बेजोस ने अमेजन के तीन अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
Sun, 03 Nov 2024 08:45 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Nov 2024 08:45 PM IST
सार
Jeff Bezos: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कंपनी के 3 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे। इससे 2024 के लिए उनकी कुल अमेजन शेयर बिक्री 13 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। बेजोस ने 1.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, जब अमेजन के शेयर की कीमत फिर से 200 डॉलर के करीब पहुंची।
विज्ञापन
जेफ बेजोस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिग्गज कारोबारी जेफ बेजोस ने अमेजन के 3 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे हैं। साल 2024 में उन्होंने कुल 13 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे। अब उनकी कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर हो गई है। जिससे वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के संस्थापक बेजोस ने कंपनी के 3 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे। इससे 2024 के लिए उनकी कुल अमेजन शेयर बिक्री 13 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। गीक वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, बेजोस ने 1.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, जब अमेजन के शेयर की कीमत फिर से 200 डॉलर के करीब पहुंची। यह कीमत जुलाई में भी 200 डॉलर पहुंची थी, जब उन्होंने पहले भी शेयर बेचे थे। 1997 में NASDAQ पर लिस्ट होने के बाद यह अमेजन के शेयर की सबसे ऊंची कीमत थी।
विज्ञापन
दुनिया के दूसरे अमीर शख्स बने बेजोस, पहले नंबर पर मस्क
शेयरों की यह बिक्री अमेजन की तीसरी तिमाही में मजबूत कमाई की रिपोर्ट के बाद हुई। बेजोस की कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर है, जिससे वे ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में 42.8 अरब डॉलर बढ़ी है, जो अमेजन के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से है। पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बने हुए हैं। फरवरी तक बेजोस के पा अमेजन के कुल शेयरों का करीब 10.8 फीसदी हिस्सा था।
विज्ञापन
'राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को समर्थन नहीं देगा अखबार'
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक बेजोस ने कहा कहा कि अखबार ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए समर्थन बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मीडिया में भरोसे की कमी को ठीक करने के लिए लिया गया है। अखबार में एक लेख में उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि मीडिया पक्षपाती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन की बैठक से जुड़ा नहीं है। यह बैठक जल्दी में और बिना उनकी जानकारी के तय की गई थी।