{"_id":"68a41f213d506cfc90016c83","slug":"japan-softbank-will-invest-two-billion-dollars-in-intel-the-company-shares-slipped-after-the-announcement-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Intel: जापान का सॉफ्टबैंक इंटेल में करेगा दो अरब डॉलर का निवेश, घोषणा के बाद कंपनी के शेयर फिसले","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Intel: जापान का सॉफ्टबैंक इंटेल में करेगा दो अरब डॉलर का निवेश, घोषणा के बाद कंपनी के शेयर फिसले
Tue, 19 Aug 2025 12:22 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:22 PM IST
सार
सॉफ्टबैंक ने इंटेल के सामान्य स्टॉक को 2 अरब डॉलर में खरीदने की योजना बनाई है। यह समझौता ऐसे समय में होने जा रहा है , जब अमेरिकी सरकार इंटेल में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही हैं। इस घोषणा के बाद मंगलवार को दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।
विज्ञापन
सॉफ्टबैंक इंटेल में करेगी दो अरब डॉलर का निवेश
- फोटो : लिंक्डइन
विस्तार
जापानी टेक्नोलॉजी दिग्गज सॉफ्टबैंक ग्रुप चिप निर्माता इंटेल में दो अरब डॉलर की हिस्सेदारी लेने की तैयारी कर रहा है। कंपनियों ने सोमवार को इस समझौते की जानकारी दी। सॉफ्ट बैंक ऐसी कंपनियों में ही निवेश करता है, जिनमें उसे दीर्घकालिक संभावनाएं नजर आती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: GDP: उभरते बाजार की श्रेणी से निकलकर वैश्विक शक्ति बना भारत, जानिए क्या कहते हैं बीते वर्षों के जीडीपी आंकड़े
विज्ञापन
निवेश की घोषणा के बाद शेयरों में आई गिरावट
सॉफ्टबैंक का यह कदम अमेरिकी सेमीकंडक्टर निर्माण और उन्नत तकनीकों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। इस घोषणा के बाद मंगलवार को दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। मंगलवार को टोक्यो में सॉफ्टबैंक के शेयरों में 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि सोमवार को न्यूयॉर्क में इंटेल के शेयरों में 3.7 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार कर सकती है इंटेल में निवेश
यह समझौता ऐसे समय में होने जा रहा है , जब ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं कि अमेरिकी सरकार इंटेल में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर सकती हैं। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से सॉफ्टबैंक का अमेरिका में निवेश बढ़ रहा है। फरवरी में कंपनी के अध्यक्ष मासायोशी सोन ने ट्रंप, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और ओरेकल के लैरी एलिसन के साथ मिलकर स्टारगेट नामक एआई विकसित करने की एक परियोजना में 500 अरब डॉलर तक के बड़े निवेश की घोषणआ की थी।
23 डॉलर प्रति शेयर पर सॉफ्टबैंक का सौदा
सॉफ्टबैंक ने इंटेल के सामान्य स्टॉक को 2 अरब डॉलर में खरीदने की योजना बनाई है। इसके लिए उसे प्रति शेयर 23 डॉलर का भुगतान करना होगा। सोन ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर हर उद्योग की नींव हैं। यह रणनीतिक निवेश हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि उन्नत सेमीकंडक्टर निर्माण और आपूर्ति अमेरिका में और बढ़ेगी। इसमें इंटेल बड़ी भूमिका निभाएगा।
इंटेल कर रहा लागत में कटौती
इंटेल ने सिलिकॉन वैली को शुरू करने में मदद की लेकिन वह एनवीडिया कॉर्प और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज इंक जैसे प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गया। फिलहाल कंपनी में नए सीईओ लिप-बू टैन के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो रही है और लागत में कटौती की जा रही है।
2025 के अंत तक 75,000 कर्मचारियों की छंटनी
इंटेल ने वर्ष के अंत तक 75,000 मुख्य कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है। यह 2024 के 99,500 कर्मचारियों की छंटनी से कम है। कंपनी ने पहले 15 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या घटाने की घोषणा की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति और टैन की मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा थी कि इंटेल के सीईओ टैन को इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि पिछले सप्ताह टैन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि उनके पास एक पास एक अद्भुत कहानी है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन