फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Japan's economy slows due to US tariff shock, GDP shrinks for the first time in six quarters

Japan: टैरिफ के झटके से जापान की अर्थव्यवस्था पड़ी धीमी, जीडीपी विकास दर छह तिमाहियों में पहली बार नकारात्मक

Mon, 17 Nov 2025 01:09 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 17 Nov 2025 01:09 PM IST
सार

अमेरिकी टैरिफ के कारण जापान की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में तेज गिरावट के साथ सिकुड़ गई। जीडीपी सालाना आधार पर 1.8% घटा। वहीं वार्षिक आधार पर, सितंबर तक तीन महीनों में निर्यात में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

विज्ञापन
Japan's economy slows due to US tariff shock, GDP shrinks for the first time in six quarters
जापान - फोटो : Adobestock

विस्तार

जापान की अर्थव्यवस्था जुलाई-सितंबर तिमाही में तेज गिरावट के साथ सिकुड़ गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ का असर जापानी निर्यात पर दिखा, जिससे देश की आर्थिक रफ्तार थम गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में जापान का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सालाना आधार पर 1.8% घटा। तिमाही आधार पर जीडीपी में 0.4% की गिरावट दर्ज की गई, जो छह तिमाहियों में पहली बार आई आर्थिक संकुचन है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Crude Oil: रूसी तेल पर प्रतिबंध के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों की कमाई मजबूत, फिच रेटिंग्स ने दिलाया भरोसा

विज्ञापन

ताजा गिरावट उम्मीदों से रही कम

वार्षिक आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि तिमाही की यही रफ्तार पूरे साल जारी रहे तो अर्थव्यवस्था कैसी दिखेगी। हालांकि ताजा गिरावट बाजार की उम्मीदों से कम रही, जहां 0.6% की गिरावट का अनुमान था, वहीं वास्तविक गिरावट इससे छोटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरिफ लागू होने से पहले कंपनियों ने ज्यादा माल निर्यात कर लिया था

तिमाही के दौरान सबसे बड़ी मार निर्यात पर पड़ी, जो पिछली तिमाही की तुलना में 1.2% घट गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कई कंपनियों ने टैरिफ लागू होने से पहले जितना संभव हो सके उतना माल निर्यात कर लिया था। इससे पिछली तिमाही के निर्यात आंकड़े ऊंचे दिखे।

तीन महीनों में निर्यात में आई 4.5 प्रतिशत की गिरावट 

वार्षिक आधार पर, सितंबर तक तीन महीनों में निर्यात में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई। तीसरी तिमाही में आयात में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई। तिमाही के दौरान निजी खपत में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टैरिफ से जापान की निर्यात-निर्भर अर्थव्यवस्था को लगा झटका

टैरिफ जापान की निर्यात-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। इसका नेतृत्व टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन जैसे शक्तिशाली वाहन निर्माता कर रहे हैं, हालांकि ऐसे निर्माताओं ने टैरिफ के प्रभाव से बचने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन को विदेशों में स्थानांतरित कर दिया है।

अमेरिका ने अब लगभग सभी जापानी आयातों पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। पहले यह टैरिफ 25 प्रतिशत था। जापान को हाल ही में राजनीतिक अनिश्चितता का भी सामना करना पड़ा, जब तक कि अक्तूबर में साने ताकाइची प्रधानमंत्री नहीं बन गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed