फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ITR Return latest Update 5.89 crore ITRs filed till December 31 last date more than 45 percent filed online portal

ITR Return: 31 दिसंबर तक भरे गए 5.89 करोड़ आईटीआर, 45% से ज्यादा ने ऑनलाइन दाखिल हुए

Sat, 01 Jan 2022 04:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Jan 2022 04:18 PM IST
सार

5.89 Crore ITR Filed Till December 31: नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इसमें से 46.11 लाख से ज्यादा आईटीआर आखिरी तारीख या 31 दिसंबर को ही दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने शनिवार को यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
ITR Return latest Update 5.89 crore ITRs filed till December 31 last date more than 45 percent filed online portal
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

विस्तार

नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इसमें से 46.11 लाख से ज्यादा आईटीआर आखिरी तारीख या 31 दिसंबर को ही दाखिल किए गए। गौरतलब है कि आईटीआर भरने की समय सीमा 31 दिसंबर तक थी। आयकर विभाग ने शनिवार को यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में जारी किए गए एक बयान में कहा कि करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) 31 दिसंबर, 2021 तक आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर दाखिल किए गए हैं। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष आगे बढ़ाई गई तिथि 10 जनवरी, 2021 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 5.95 करोड़ थी। बीते साल अंतिम तिथि या 10 जनवरी, 2021 को 31.05 लाख आईटीआर दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन


असेसमेंट ईयर 2021-22 (2020-21 वित्तीय) के लिए दायर किए गए 5.89 करोड़ आईटीआर में से 49.6 प्रतिशत आईटीआर1 (2.92 करोड़), 9.3 प्रतिशत आईटीआर2 (54.8 लाख), 12.1 प्रतिशत आईटीआर3 (71.05 लाख) हैं। इसके अलावा 27.2 फीसदी आईटीआर4 (1.60 करोड़), 1.3 फीसदी आईटीआर5 (7.66 लाख) हैं। इसके अलावा 2.58 लाख आईटीआर-6 और 0.67 लाख आईटीआर7 दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी की ओर से बताया गया कि इस बार भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न में से 45.7 प्रतिशत से अधिक आईटीआर पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा शेष आईटीआर ऑफलाइन माध्यम से दाखिल किए गए हैं। गौरतलब है कि करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि इस साल भी बढ़ाए जाने की उम्मीद थी। सोशल मीडिया पर भी करदाताओं ने इसे आगे बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को साफ शब्दों में कह दिया गया कि अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने को कोई प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed