फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   It is necessary to ensure fair competition in digital markets, CCI imposed fine of 2274 crores on Google

CCI: डिजिटल बाजारों में उचित प्रतिस्पर्धा तय करना जरूरी, सीसीआई ने गूगल पर लगाया है 2274 करोड़ का जुर्माना

Wed, 26 Oct 2022 05:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Oct 2022 05:26 AM IST
सार

हाल ही में गूगल पर भारी जुर्माना लगाने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को कहा कि नियामक जुर्माना लगाने और इसकी मात्रा तय करने में व्यावहारिक रहा है। सीसीआई की कार्रवाई व्यापार व आर्थिक वास्तविकताओं से अलग नहीं होती हैं।

विज्ञापन
It is necessary to ensure fair competition in digital markets, CCI imposed fine of 2274 crores on Google
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताजनक स्थिति है। इसलिए डिजिटल बाजारों को प्रभावी ढंग से विनियमित करने व उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए एक ढांचे की व्यवहार्यता पर बारीकी से विचार करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


हाल ही में गूगल पर भारी जुर्माना लगाने वाले आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को कहा कि नियामक जुर्माना लगाने और इसकी मात्रा तय करने में व्यावहारिक रहा है। सीसीआई की कार्रवाई व्यापार व आर्थिक वास्तविकताओं से अलग नहीं होती हैं। मंगलवार को आयोग के शीर्ष पद से सेवानिवृत्त होने वाले कुमार ने कहा कि सीसीआई डिजिटल बाजार में उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने को कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


गूगल मामले में टिप्पणी से इनकार
एंड्रॉयड मामले से जुड़े फैसले पर गूगल की टिप्पणियों के बारे में पूछने पर कुमार ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। आयोग ने कई बाजारों में अपनी प्रभावी स्थिति के दुरुपयोग के लिए गूगल पर एक सप्ताह में 2,274.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पिछले बुधवार को अनुचित कारोबारी गतिविधियों के लिए मेकमायट्रिप, गोआईबीबो व ओयो पर कुल 392 करोड़ का जुर्माना लगाया था।


प्रौद्योगिकी स्टार्टअप सभी क्षेत्रों में प्रभावी : भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र है। प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप सभी क्षेत्रों में प्रभावी हैं। इसलिए हम भारत में उन रूपरेखाओं से भी जुड़े रहें, जिन्हें हमारे समकक्ष विकसित कर रहे हैं।

प्रतिस्पर्धा कानून विकास के महत्वपूर्ण क्षण में 
बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के संबंध में देश में प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिस्पर्धा कानून विकास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण में है। दुनियाभर में प्रतिस्पर्धा एजेंसियों से सीखने और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed