फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT dept finds Rs 150 crore black income after raids on 2 Tamil Nadu groups

IT Raid: तमिलनाडु में दो समूहों पर छापेमारी, 150 करोड़ काला धन जब्त

Thu, 28 Jul 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

जांच में पता चला कि रियल एस्टेट समूह ने बड़ी मात्रा में नकदी ली थी। समूह ऐसे बेहिसाब लेन-देन के आंकड़े का हिसाब रखने के लिए एक साफ्टवेयर भी बना रखा था।

विज्ञापन
IT dept finds Rs 150 crore black income after raids on 2 Tamil Nadu groups
छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के रियल एस्टेट और रेल व सड़क निर्माण अनुबंध कंपनी के यहां छापा मारकर 150 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी जब्त की। सीबीडीटी अधिकारी के अनुसार, राज्य के मदुरै और चेन्नई में 20 जुलाई को विभाग अधिकारियों ने इन दोनों समूहों के करीब 30 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान 14 करोड़ से अधिक के नकद, 10 करोड़ रुपये के सोने व आभूषण विभाग ने सील किया। जांच में पता चला कि रियल एस्टेट समूह ने बड़ी मात्रा में नकदी ली थी। समूह ऐसे बेहिसाब लेन-देन के आंकड़े का हिसाब रखने के लिए एक साफ्टवेयर भी बना रखा था। विभाग इस मामले में समूहों के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक, एक समूह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है। दूसरा समूह रेल और सड़क निर्माण का ठेका लेता है। 20 जुलाई को मदुरै और चेन्नई स्थित दोनों समूहों के करीब 30 परिसरों में की गई छापेमारी के दौरान 14 करोड़ की अघोषित नकदी और 10 करोड़ रुपये का सोना-जेवरात जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी ने दोनों समूहों के नाम उजागर नहीं किए हैं। सीबीडीटी ने बयान में कहा कि रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े समूह के पास से मिले सबूत से पता चला है कि वह बड़े पैमाने पर कर चोरी में शामिल है। वहीं, निर्माण ठेका लेने वाले दूसरे समूह की जांच में खुलासा हुआ कि वह फर्जी उप ठेका खर्च और कच्चे माल की अधिक कीमत पर खरीद दिखाकर कर चोरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed