फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'Israel economy to shrink 2% as war sidelines workers'

Israel: युद्ध के कारण श्रमिकों की कमी से जूझ रहा इस्राइल, अर्थव्यवस्था में आ सकती है दो प्रतिशत की गिरावट

Tue, 26 Dec 2023 12:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 26 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

Israel: बेरोजगारी में वृद्धि इस तथ्य को दर्शाती है कि लगभग 900,000 लोगों को देश में लड़ने के लिए बुलाया गया था, दूसरी ओर बच्चों की देखभाल करने के लिए लोग घर पर रहे क्योंकि स्कूल बंद हो गए थे। जानकारों के अनुसार अगले साल विकास के लिए अनुमान पहले के अनुमान से कम हैं, लेकिन रेंज अलग-अलग हैं, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि अर्थव्यवस्था केवल आधे प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।

विज्ञापन
'Israel economy to shrink 2% as war sidelines workers'
इस्राइल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक प्रमुख शोध केंद्र के अनुसार चालू तिमाही में इस्राइल की अर्थव्यवस्था में 2% की गिरावट आ सकती है। इस्राइल में फिलहाल हमास के साथ युद्ध से विस्थापित सैकड़ों हजारों श्रमिक या वे लोग हैं जो रिजर्विस्ट के रूप में बुलाए गए हैं। एक गैर-पक्षपातपूर्ण थिंक टैंक टॉब सेंटर फॉर सोशल पॉलिसी स्टडीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में इस्रायली में बेरोजगारी 20% थी, जो आंकड़ा लड़ाई शुरू होने से पहले महज 3% था।

विज्ञापन


बेरोजगारी में वृद्धि इस तथ्य को दर्शाती है कि लगभग 900,000 लोगों को देश में लड़ने के लिए बुलाया गया था, दूसरी ओर बच्चों की देखभाल करने के लिए लोग घर पर रहे क्योंकि स्कूल बंद हो गए थे। जानकारों के अनुसार अगले साल विकास के लिए अनुमान पहले के अनुमान से कम हैं, लेकिन रेंज अलग-अलग हैं, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि अर्थव्यवस्था केवल आधे प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। बैंक ऑफ इस्राइल ने पिछले युद्धों और महामारी से इस्राइल के उबरने का हवाला देते हुए संभवतः 2% की वृद्धि दर का अनुमान जताया है। इस्राइल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट में शोध के उपाध्यक्ष कर्णित फ्लग ने कहा, "हम जो व्यापक अनुमान देख रहे हैं, वह कुछ अलग-अलग धारणाओं से आता है कि लड़ाई कितनी लंबी और कितनी तीव्र होगी।
विज्ञापन


टॉब सेंटर के अनुसार, रविवार तक, इस्राइल में 191,666 लोगों ने 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था, जिसमें से अधिकांश ने कहा कि उन्हें जबरन अवैतनिक छुट्टी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम की कमी पर्यटन, निर्माण और कृषि क्षेत्रों में विशेष रूप से सबसे ज्यादा रही है। निर्माण और कृषि उद्योग फिलिस्तीनी श्रमिकों पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर से इजरायल में प्रवेश करने से बड़े पैमाने पर रोक दिया गया है। फल और सब्जियां उगाने के लिए भी कोई नहीं आ रहा है इस कारण कई इस्राइलियों ने देश के केंद्र और दक्षिणी इलाकों में खेतों में स्वेच्छा से काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed