फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC will change the decision of earning from the data of the customers news in hindi

IRCTC: ग्राहकों के डेटा से कमाई का फैसला बदलेगी कंपनी, निविदा जारी होते ही शुरू हुआ विरोध

Fri, 19 Aug 2022 08:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 19 Aug 2022 08:09 PM IST
सार

IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अपने पास मौजूद ग्राहकों का विशाल डाटा बेचकर 1000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए कॉरपोरेशन ने सलाहकार की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है।

विज्ञापन
IRCTC will change the decision of earning from the data of the customers news in hindi
आईआरसीटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने अपने यात्री और माल ढुलाई ग्राहक डेटा का मुद्रीकरण करने और इससे 1,000 करोड़ रुपये तक का राजस्व तैयार  करने के लिए एक सलाहकार को नियुक्त करने की निविदा जारी की है, पर सूत्राें के हवाले से कहा जा रहा है कि गोपनीयता की चिंताओं को देखते हुए इसे वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि रेलवे की ओर से इस मामले में निविदा जारी करने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गोपनीयता का उल्लंघन बताते हुए इस पर चिंता जाहिर की थी। बता दें कि सरकार के सूत्रों की ओर से कहा गया था कि निविदा के माध्यम से नियुक्त सलाहकार आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) को यह सलाह देगा कि कैसे इसका रेवेन्यू बढ़ाया जाए। 

विज्ञापन

अब खबरें आ रही हैं गोपनीयता की चिंता को देखते हुए इस निविदा को वापस ले लिया जाएगा। हालांकि रेलवे ने अब तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है पर रेलवे में महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ एक अधिकारी के अनुसार इस निविदा को वापस ले लिया जाएगा। ऐसा डेटा प्रोटेक्शन बिल के अब तक फाइनल नहीं हो पाने के कारण किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अपने पास मौजूद ग्राहकों का विशाल डाटा बेचकर 1000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए कॉरपोरेशन ने सलाहकार की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है। हाल में ही जारी इस टेंडर में कहा गया है, आईआरसीटीसी के पास विशाल डिजिटल डाटा का भंडार है, जो मौद्रीकरण की अपार संभावनाएं पैदा करता है।

आईआरसीटी की इच्छा है कि इस डाटा संपत्ति का लाभ उठाकर राजस्व में मजबूत बढ़ोतरी की जाए। इस डिजिटल डाटा का मौद्रीकरण कर 1000 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं। इसके लिए वह सलाहकार फर्म की सेवा लेना चाहता है जो डाटा मौद्रीकरण के अवसरों को भुनाने के लिए पहचान, डिजाइन और विकास का काम करे।

आईआरसीटीसी की ओर से जारी इस निविदा की खबर सामने आने के बाद इस फैसले की जमकर आलोचना होने लगी। विरोध करने वालों का तर्क है कि आईआरसीटीसी के पास ग्राहकों के निजी फोन नंबर, घर के पते, बैंक खातों की जानकारी जैसे बेहद संवेदनशील डाटा हैं। ग्राहक इन संवेदनशील जानकारियों को इस भरोसे पर सौंपते हैं कि डाटा किसी तीसरे पक्ष के पास नहीं जाएगा। आईआरसीटीसी इस डाटा को तीसरे पक्ष से साझा करता है तो यह ग्राहकों का भरोसा तोड़ने जैसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed