फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   irctc starts new package for north indian travelers to south india

सस्ते में दक्षिण के धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी सरकार, 11 दिनों की के लिए खर्च होंगे इतने रुपये

Mon, 23 Jul 2018 02:22 PM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
irctc starts new package for north indian travelers to south india

केंद्र सरकार की पहल से जल्द ही उत्तर भारत के पर्यटक बेहद किफायती दर पर दक्षिण भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए, सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन यात्रा सेवा के तहत एक और विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है, जो पर्यटकों को 12 दिनों में दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन कराएगी। यह पूरा पैकेज 945 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 11,340 रुपये का है, जिसमें यात्रा, रहना, खाना, घूमना सब शामिल है। 

विज्ञापन


आईआरसीटी की निदेशक (पर्यटन विपणन) रजनी हसीजा ने बताया कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटकों को ध्यान में रख कर एक भारत दर्शन रेलगाड़ी आगामी 16 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होने वाली है जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी और जयपुर में यात्री सवार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ से 16 अगस्त को होगी रवाना 
आईआरसीटीसी की निदेशक ने बताया कि 16 अगस्त, 2018 की सुबह यह गाड़ी चंडीगढ़ से रवाना होगी और चौथे दिन सुबह रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वहां से यात्रियों को स्वामी रामनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। उस दिन रात्रि विश्राम की व्यवस्था रामेश्वरम में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन गाड़ी मदुरै पहुंच जाएगी, जहां से मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। वहां से गाड़ी तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो जाएगी। वहां कोवलम समुद्र तट और पद्मनाभस्वामी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा, जिसके बाद, शाम में गाड़ी कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएगी।

कन्याकुमारी में समुद्र तट और विवेकानंद रॉक का भ्रमण कर यात्री तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां रंगनाथस्वामी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। आठवें दिन गाड़ी रेनिगुंटा पहुंचेगी, जहां से सड़क मार्ग से यात्रियों को तिरुपति ले जाया जाएगा।

तिरुपति में ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। अगले दिन पद्मावती मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। 11वें दिन गाड़ी रेनिगुंटा से वापसी यात्रा के लिए रवाना हो जाएगी।

पूरी तरह सुरक्षित होगी यात्रा

irctc starts new package for north indian travelers to south india

हसीजा के मुताबिक, इस पैकेज में प्रतिदिन 945 रुपये के हिसाब से शुल्क तय किया गया है, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भी शामिल है। इसमें हर वक्त का खाना-पीना, चाय, रेलवे स्टेशन से मंदिरों या समुद्र तट तक आरामदायक बसों में भ्रमण, जरूरत पड़ने पर धर्मशाला या किसी डॉमेट्री में रात्रि विश्राम आदि का शुल्क भी शामिल है।

आईआरसीटी की तरफ से चलाई गई इस विशेष रेलगाड़ी में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था होती है और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
 
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 
भारत दर्शन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, ताकि लोग सस्ते में देश का दर्शन कर सकें। जब यह योजना शुरू हुई थी, उस समय इसका दैनिक शुल्क 500 रुपये था। लेकिन कालांतर में महंगाई का असर इस पर भी पड़ा और अब इसका शुल्क  945 रुपये प्रतिदिन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed