नौकरी के विज्ञापन में मांगे जाति विशेष के लोग, विरोध होने पर IRCTC ने किया वेंडर को बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी के लिए दिए गए विज्ञापन में जाति विशेष के लोगों को प्रमुखता देने पर आईआरसीटीसी ने वेंडर को बाहर कर दिया है। वेंडर ने विज्ञापन में अग्रवाल वैश्य समुदाय के लोगों से केवल आवेदन मांगे थे।
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
ब्रांडावन फूड प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी ने जाति आधारिक विज्ञापन निकाला था। इस विज्ञापन में कंपनी ने ट्रेन कैटरिंग मैनेजर, बेस किचन मैनेजर और स्टोर मैनेजर के पदों पर 100 लोगों की नियुक्ति करने के लिए कहा था। हालांकि विज्ञापन में कहा गया था कि अभ्यार्थी को अग्रवाल वैश्य समुदाय से होना चाहिए। इसके साथ ही उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सही होनी चाहिए। इन पदों पर 12वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना की जा रही है और यूजर्स विज्ञापन की तस्वीर शेयर कर रहे हैं।
आईआरसीटीसी ने लगाई फटकार
मामला सामने आने के बाद आईआरसीटीसी ने विज्ञापन जारी करने वाली कंपनी को फटकार लगाई। इसके बाद कंपनी ने अपने एचआर मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है। आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने इस मामले को गंभीरता से लिया है। कॉन्ट्रैक्टर को जाति आधारित विज्ञापन नहीं देने और किसी भी जाति, समुदाय,धर्म या क्षेत्र के उपयुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के लिए कहा गया है।