{"_id":"5e30183e8ebc3ebfe82b1b5e","slug":"irctc-beware-of-fraud-website-company-issues-alert-to-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC की फर्जी वेबसाइट से लोगों की कट रही है जेब, कंपनी ने किया सावधान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IRCTC की फर्जी वेबसाइट से लोगों की कट रही है जेब, कंपनी ने किया सावधान
Tue, 28 Jan 2020 04:47 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की एक फर्जी वेबसाइट चल रही है, जिससे यात्रियों को बुकिंग करने के बाद चूना लग रहा है। अब कंपनी ने खुद ही अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से उक्त वेबसाइट से सावधान रहने की सलाह जारी की है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी कई तरह की वेबसाइट का संचालन करता है। इनमें से कुछ वेबसाइट ऐसी हैं, जिन पर रोजाना लाखों की संख्या में यात्री टिकट बुक करते हैं। इनमें से एक वेबसाइट ऐसी है, जहां पर यात्री कंपनी की तरफ से संचालित टूर पैकेज के लिए बुकिंग करते हैं। इसी की एक फर्जी वेबसाइट चल रही है, जिस पर यात्रियों की जेब को काटा जा रहा है। अभी तक आईआरसीटीसी के पास धोखाधड़ी के दो मामले आए हैं, जिसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने कहा है कि कुछ लोग कंपनी के नाम से मिलती-जुलती अनाधिकृत टिकट बुकिंग वेबसाइट चला रहे हैं, जिस पर लोगों से धोखाधड़ी हो रही है। आईआरसीटीसी केवल www.irctctourism.com का संचालन करती है। इस वेबसाइट पर रेलवे के टूर, हवाई टूर, होटल व क्रूज पैकेज को बुक किया जाता है। वहीं जो फ्रॉड वेबसाइट संचालित हो रही है, वो irctctour.com है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसका वाउचर एकदम आईआरसीटीसी के वाउचर से मिलता हुआ है। इस वेबसाइट का मोबाइल नंबर 9999999999, लैंडलाइन नंबर 6371526046 और ईमेल आईडी irctctours2020@gmail.com है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर भी लोगों को आगाह करते हुए एक पट्टी चला दी है, जिसमें कहा गया है कि irctctour.com आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इस वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन करता है, तो इसके लिए वो खुद जिम्मेदार होगा। इस पर हुई धोखाधड़ी की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की नहीं होगी।